3 ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जिनको खरीदने के लिए IPL 2025 Mega Auction में टीमों के बीच मच सकती है होड़

Photo Credit: marcus stoinis Instagram
Photo Credit: marcus stoinis Instagram

3 Australian All-rounders could be in demand IPL 2025 mega auction: आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। इस ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कुछ नियम बनाए थे। 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई। कई बड़े खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा इस बार रिलीज किया गया, जो सालों से टीम का अहम हिस्सा रहे थे। ऐसे में ऑक्शन में इस बार धमाल जरूर मचेगा। इस आर्टिकल में हम ऑस्ट्रेलिया के उन 3 ऑलराउंडर की बात करेंगे, जिन्हें खरीदने के लिए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी के बीच होड़ मच सकती है।

Ad

3. ग्लेन मैक्सवेल

मौजूदा समय में अगर सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स की बात करें, तो उसमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम जरूर शामिल होगा। मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए मैक्सवेल को रिटेन नहीं किया है। इसकी मुख्य ये रही कि पिछले सीजन में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। भले ही मैक्सवेल पिछले सीजन में बुरे प्रदर्शन को लेकर ट्रोल हुए थे, लेकिन इस लीग में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। उन्होंने 134 मैचों में 24.74 की औसत से 2771 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में 37 विकेट भी झटके हैं।

2. टिम डेविड

टिम डेविड आईपीएल के अब तक 4 सीजन खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और टिम डेविड का नाम इसमें शामिल नहीं है। डेविड को जब भी मौका मिला है, उन्होंने उसे अच्छे से भुनाया है। पिछले सीजन में भी वो 241 रन बनाने में सफल रहे थे। आईपीएल में उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन डेविड जरूरत पड़ेंगे पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का ये ऑलराउंडर भी मेगा ऑक्शन में महंगा बिक सकता है। कई फ्रेंचाइजी उन्हें टारगेट करती नजर आएंगी।

1. मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस आईपीएल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला किया। पिछले तीन सीजन से स्टोइनिस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे। स्टोइनिस के पास आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी अच्छा-खासा अनुभव है। पूरी उम्मीद है कि कई फ्रेंचाइजी पहले से ही उन्हें ऑक्शन में खरीदने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई होंगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications