3 भारतीय खिलाड़ी जिनकी IPL 2025 के दौरान अपनी पुरानी टीम में हो सकती है वापसी

क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल (Photo Credit - @mipaltan/@CricCrazyJohns)
क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल (Photo Credit - @mipaltan/@CricCrazyJohns)

3 Players Could Return In His Old Teams : आईपीएल 2025 के ऑक्शन की तैयारियां इस वक्त जोरो-शोरों से चल रही है। हर एक टीम अपने-अपने हिसाब से रणनीति तैयार कर रही है कि किसे रिलीज किया जाए और किसे रिटेन किया जाए। इस बार मेगा ऑक्शन है और इसी वजह से काफी सारे बदलाव अगले सीजन से नजर आएंगे। कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों में फेरबदल भी हो सकता है।

Ad

मेगा ऑक्शन होने की वजह से कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में यह खिलाड़ी उन टीमों में जा सकते हैं, जिनके लिए उन्होंने पहले खेला है। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी अपनी पुरानी टीम में वापसी हो सकती है।

3.खलील अहमद (सनराइजर्स हैदराबाद)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही की थी। हालांकि इसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए थे और उनके लिए कई सीजन तक खेला था। खलील ने आईपीएल 2019 के दौरान 19 विकेट चटकाए थे। आईपीएल 2022 से पहले खलील अहमद को रिलीज कर दिया गया था और वो दिल्ली की टीम में दोबारा वापस आ गए थे। हालांकि अब अगले सीजन से एक बार फिर उनकी सनराइजर्स में वापसी हो सकती है।

Ad

2.क्रुणाल पांड्या (मुंबई इंडियंस)

क्रुणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर का आगाज मुंबई इंडियंस के लिए किया था और कई सीजन तक उनके लिए ही खेले। टीम को कई सारे टाइटल जीतने में क्रुणाल पांड्या का योगदान काफी ज्यादा रहा था। हालांकि आईपीएल 2022 से वो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में आ गए। अब मेगा ऑक्शन से पहले उनको रिलीज किया जा सकता है और वो दोबारा मुंबई की टीम में जा सकते हैं।

1.केएल राहुल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2013 में आरसीबी के लिए की थी। कई सीजन तक वो आरसीबी का हिस्सा रहे और इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद केएल राहुल को पंजाब किंग्स ने अपना कप्तान बनाया। वहां पर कुछ सीजन खेलने के बाद केएल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने। अब खबर आ रही है कि उन्हें वहां से भी रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी दोबारा केएल राहुल को अपनी टीम में बुला सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications