3 बड़ी गलती जो RCB से IPL 2025 मेगा ऑक्शन में हुई, भविष्य में चुकानी पड़ सकती है कीमत

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

3 Big Mistakes RCB Made in IPL 2025 Mega Auction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से इस मेगा लीग का हिस्सा रही है, लेकिन अब तक एक भी बार टाइटल जीतने का स्वाद नहीं चख पाई। IPL के 18वें सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 83 करोड़ रूपये की पर्स वैल्यू के साथ उतरी थी और उसने कुल 19 खिलाड़ी खरीदे। अब आरसीबी के स्क्वाड में 22 खिलाड़ी मौजूद हैं।

Ad

फ्रेंचाइजी ने सबसे अधिक कीमत जोश हेजलवुड को खरीदने के लिए अदा की। फैंस आगामी सीजन के लिए आरसीबी का स्क्वाड देखने के बाद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि, ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी से कुछ बड़ी गलतियां भी हुई, जिनके बारे में हम खुलासा करने जा रहे हैं।

3. विल जैक्स के लिए RTM का प्रयोग नहीं किया

इंग्लिश खिलाड़ी विल जैक्स का आईपीएल के पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, लेकिन इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में आरसीबी के पास RTM का प्रयोग करके इस विस्फोटक बल्लेबाज को फिर से अपने दल का हिस्सा बनाने का विकल्प मौजूद था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया। इसका फायदा मुंबई इंडियंस को मिला और उसने विल जैक्स को खरीद लिया।

Ad

2. मोहम्मद सिराज के लिए बोली नहीं लगाई

मोहम्मद सिराज पिछले कई सालों से आरसीबी की टीम का अहम हिस्सा रहे थे। सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ थे और वो अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशानी में डाला करते थे। आरसीबी ने उन्हें रिलीज करके यश दयाल पर भरोसा कायम रखा। मेगा ऑक्शन में आरसीबी द्वारा सिराज के लिए एक बार भी बोली नहीं लगाई गई। भले ही आरसीबी ने IPL 2025 के लिए बढ़िया गेंदबाज खरीदे हैं, लेकिन सिराज से नाता तोड़ना फ्रेंचाइजी को भारी पड़ सकता है।

1. केएल राहुल और ऋषभ पंत को खरीदने में नाकाम रहना

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे उपयोगी खिलाड़ियों को खरीदने में पूरी तरह से नाकाम रही। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों एक लिए फ्रेंचाइजी ने बढ़ चढ़कर बोली लगाई थी, लेकिन कीमत को बढ़ता देखकर उसने दोनों मौकों पर अपने कदम पीछे खींच लिए थे। अगर फ्रेंचाइजी इन दोनों में से किसी एक बल्लेबाजों को खरीदने में सफल रहती, तो इसका भविष्य में टीम को काफी फायदा मिल सकता था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications