3 बड़े खिलाड़ी जिनके लिए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में RTM का हो सकता है इस्तेमाल

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Franchise Could use RTM for These 3 Players IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर 47 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस बार सबसे मोटी रकम में रिटेन होने वाले खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन हैं। उन्हें SRH ने 23 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी विराट कोहली रहे। कोहली को रिटेन करने के लिए RCB ने 21 करोड़ रूपये खर्च किए।

Ad

कई फ्रेंचाइजी के पास अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को फिर से मेगा ऑक्शन में खरीदने का मौका रहेगा। RTM कार्ड के जरिए कुछ फ्रेंचाइजी अपने कोर ग्रुप को मजबूत कर सकती हैं। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के पास ये मौका नहीं होगा। दोनों फ्रेंचाइजी ने 6-6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिनके लिए फ्रेंचाइजी RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आईपीएल में पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं। पिछले दो सीजन से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने स्टोइनिस को रिलीज करने का फैसला लिया। स्टोइनिस टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और फ्रेंचाइजी जरूर उन्हें मेगा ऑक्शन में RTM का इस्तेमाल करके अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहेगी। उनक अनुभव टीम के लिए काफी काम आ सकता है। LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन किया है।

2. अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उम्मीद थी कि अर्शदीप सिंह जरूर पंजाब की रिटेंशन लिस्ट में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। पंजाब के पास चार RTM बचे हैं, ऐसे में वो आसानी से अर्शदीप सिंह को एक बार फिर मेगा ऑक्शन में खरीदकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बना सकते हैं। अर्शदीप का फ्रेंचाइजी के साथ 6 साल पुराना रिश्ता रहा है।

1. ईशान किशन

ईशान किशन पिछले कुछ समय से अपनी शानदार फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। वो मुंबई इंडियंस के कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, लेकिन बजट को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। मुंबई ने एक RTM कार्ड बचाया है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी इसका इस्तेमाल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ईशान को खरीदने के लिए करेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications