MS Dhoni could Break these Records in IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। इस मेगा टी20 लीग के इस सत्र का बिगुल 22 मार्च से बज जाएगा। जिसके लिए अब सभी 10 टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल के हाई प्रोफाइल लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर खास नजरें हैं। इस लीजेंड खिलाड़ी ने इस बार भी खेलने का फैसला किया है।चेन्नई सुपर किंग्स अपने मिशन की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करने जा रही है। जिसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी कई बड़े रिकॉर्ड्स को हासिल करने के करीब हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी किन 3 रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं।3. 200 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपरआईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी का बतौर विकेटकीपर कैसा योगदान रहा है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विकेट के पीछे अभूतपूर्व काम किया है। एमएस धोनी अब तक के आईपीएल सफर में सबसे सफलतम विकेटकीपर हैं। वो इस लीग में 190 कैच ले चुके हैं। वो अगर 2025 के सत्र में 10 कैच और लेते हैं तो 200 कैच पूरे कर लेंगे और आईपीएल में कैच की डबल सेंचुरी करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।2.चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रनआईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स वो टीम है जिसकी पहचान महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। धोनी इस टीम के लिए शुरुआत से खेल रहे हैं। वो बीच में 2 सीजन के बैन पर दूसरी टीम का हिस्सा रहे थे। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 234 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4669 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 4687 रन बनाए हैं। धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ 19 रन पीछे हैं। वो ये 19 रन पूरे करते ही रैना से आगे निकल जाएंगे।1.फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ीआईपीएल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में सालों से खेल रहे हैं। वो अब तक के सभी 17 सीजन खेले हैं और अब 18वां सीजन खेलने को तैयार हैं। एमएस धोनी अब 43 साल के हो चुके हैं। वो इस बार सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। धोनी अगर इस सीजन में अपने बल्ले से एक फिफ्टी भी लगाते हैं तो वो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।