3 cricketers who marry in 2024 will play IPL 2025: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इस सप्ताह के अंत में होने वाला है, जिसमें 550 से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे, जिन्होंने आईपीएल 2024 में कुंवारे लड़के के रूप में शिरकत की थी लेकिन अब उनकी शादी हो गई है। ऐसे में अगर वे मेगा ऑक्शन में बिके तो फिर पत्नी की मौजूदगी में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं। आईपीएल 2025 में इन क्रिकेटर्स को उनकी वाइफ भी करेंगी चीयर3. वेंकटेश अय्यर View this post on Instagram Instagram Postवेंकटेश अय्यर ने IPL 2024 सीजन समाप्त होने के पांच दिन बाद श्रुति रघुनाथन से शादी रचाई थी। भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने 31 जून, 2024 को फैशन डिजाइनर श्रुति रघुनाथन से शादी की। उन्होंने अपनी शादी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की खिताबी जीत के बाद की। वेंकटेश ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। हो सकता है कि मेगा ऑक्शन में उन्हें केकेआर दोबारा खरीद ले या फिर वह किसी और टीम का हिस्सा बन जाएं। 2. राशिद खानराशिद खान ने इसी साल 3 अक्टूबर को काबुल में शादी की थी। उसी दिन राशिद के 3 भाइयों ने भी शादी रचाई थी। उन्होंने काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में शादी की थी। यह एक पारंपरिक पश्तून समारोह था, जिसमें अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए। इस समारोह में मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी जैसे स्टार क्रिकेटर भी मौजूद थे। राशिद को आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।1. चेतन सकारियाभारतीय क्रिकेटर चेतन सकारिया ने जुलाई 2024 में मेघना जंबुचा से शादी की थी। सकारिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा के साथ शादी की। भारतीय पेसर ने पिछले साल दिसंबर में मेघना से सगाई की थी और अब उन्होंने शादी कर ली है। चेतन सकारिया अपनी पत्नी के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों को शादी से पहले कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। चेतन भी मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे और अगर उन्हें किसी ने खरीदा तो वह भी आईपीएल 2025 में खेलते दिखेंगे।