3 विदेशी क्रिकेटर जिनके लिए भारत है दूसरा घर, एक ने बेटी का नाम ही रख दिया 'इंडिया'

विदेशी क्रिकेटर्स
केविन पीटरसन और गैरी कर्स्टन (photo credit: instagram/jontyrhodes8,,kevinpietersen)

Foreign Cricket Players and Their Love For India: भारत को महान देश कहा जाता है, भारत देश की संस्कृति और यहां के त्योहार इस देश को महान बनाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि हर देश के नागरिक अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और देश प्रेम को प्रकट करने के लिए तरह-तरह की चीजे भी करते हैं। लेकिन, किसी और देश के नागरिकों द्वारा किसी और देश के लिए बेइंतहा प्यार बहुत ही कम देखने को मिलता है।

Ad

लेकिन, भारत देश को पूरे विश्व भर से प्यार और सम्मान मिलता है। विश्व भर से लोग यहां की संस्कृति और ख़ास जीवन शैली का अनुभव करने आते हैं। बहुत से विदेशी भारत घूमने आए यहां से प्रभावित होकर बार- बार भारत आने लगे। ऐसा ही कुछ विदेशी क्रिकेटर्स के साथ भी है, जो भारत को अपने पंसदीदा देशों में से एक बताते हैं। आपको उन विदेशी क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भारत देश के लिए प्रेम जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

3.ब्रेट ली

पिछले कई सालों से लगातार भारत आने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली मुंबई को अपना दूसरा घर मानते हैं। बता दें ब्रेट ली की गिनती इतिहास के सबसे तेज गेदबाजों में होती है। भारत ब्रेट ली के पसंदीदा देशों मे से एक है।

2.जोंटी रोड्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स को अब तक का सबसे बेस्ट फील्डर माना जाता है। वहीं, जोंटी रोड्स को भारत देश के प्रति बड़ा लगाव है। वह कई बार देश के प्रति अपना प्यार जता चुके हैं। शायद आपको अचंभा लगे लेकिन जोटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम भारत देश के नाम पर 'इंडिया' रखा है। इसके अलावा वो गोवा में रहते भी हैं।

1.केविन पीटरसन

केविन पीटरसन भारत को अपने पसंदीदा देशों में से एक बताते हैं। पीटरसन कई बार भारत के प्रति प्यार जता चुके हैं, वही कुछ दिन पहले पीटरसन अपने पूरे परिवार संग भारत देश घूमने आए थे। पीटरसन ने भारत आते वक्त कहा था कि मुझे उम्मीद है जितना प्यार मैं भारत देश करता हूं उतना ही मेरे बच्चे भारत देश और उसके लोगों से प्यार करेंगे। बता दें कि पीटरसन आज (28 अक्टूबर)भारत से रवाना हुए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications