3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे में 'SENA' देशों में मैन ऑफ द मैच रहे हैं

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

क्रिकेट में 'SENA' देश दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। भारतीय बल्लेबाजों के इन चार देशों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही आंका जाता है। यहां कि विकेट गेंदबाजों के मददगार होती है और बल्लेबाजों को काफी चुनौतियों का सामना करना होता है।

Ad

इंग्लैंड में गेंद स्विंग और सीम होती है, ऑस्ट्रेलिया में बाउंस और पेस बल्लेबाजों को तकलीफ में डालती है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी हालात भारतीय हालातों से बिल्कुल अलग होता है।पिछले कुछ सालों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन SENA देशों में काफी अच्छा रहा है। इसके पीछे की वजह यह भी है घरेलू हालातों में भी उसी प्रकार की विकेट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: 3 मौके जब किसी क्रिकेटर की चोट दूसरे प्लेयर के लिए वरदान साबित हुई

इस आर्टिकल में हम ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर डालेंगे जो सभी 'SENA' देशों में मैन ऑफ द मैच रहे हैं:

#) रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का सेना देशों में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है
रोहित शर्मा का सेना देशों में प्रदर्शन जबरदस्त रहा है

भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्व में हर जगह जाकर रन बनाए हैं। इसी वजह से इस लिस्ट में उनका नाम देखकर किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। रोहित शर्मा इंग्लैंड में 5, ऑस्ट्रेलिया में 2, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।

Ad

आपको बता दें रोहित शर्मा सेना देशों में 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं और सभी बार उन्हें शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: जहीर खान द्वारा सभी फॉर्मेट में खेले गए आखिरी मैच में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर

#) कपिल देव

कपिल देव
कपिल देव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी सभी सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में मैन ऑफ द मैच रहे हैं। कपिल देव एक बेहतरीन ऑलराउंडर तो थे ही, लेकिन उनकी यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि उस दौर में भारत का प्रदर्शन विदेशों में कुछ खास नहीं रहता था।

Ad

कपिल देव सेना देशों में हुए मैचों में 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया में दो बार, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में एक-एक बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इन मैन ऑफ द मैच में 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 175 रनों की पारी भी शामिल हैं।

#) सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी रिकॉर्ड की बात की जाए और इसमें सचिन तेंदुलकर का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन सेना देशों में काफी जबरदस्त रहा है।

सचिन तेंदुलकर सेना देशों में 13 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में वो 4, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 3-3 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications