3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने विदेशी लड़की से शादी की है

युवराज-हेजल कीच
युवराज-हेजल कीच

भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने सफलता मिलने के बाद शादी कर ली। कुछ नाम ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने चुपचाप सब कुछ किया। सचिन तेंदुलकर भी उनमें से एक हैं। सफलता के शिखर की ओर जाते हुए बीच में उन्हें अंजलि तेंदुलकर मिली। पेशे से डॉक्टर इस लड़की से सचिन तेंदुलकर ने शादी की। ऐसे ही कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी भी रही। सफलता और टीम में एक स्थायी जगह मिलने के बाद हर कोई परिवार बनाने की सोचता है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी कुछ ऐसा ही करने का सोचा।

Ad

कई भारतीय खिलाड़ियों ने एम् निश्चित उम्र के बाद शादी करना उचित समझा तो कईयों ने ऐसा नहीं किया। कुछ क्रिकेटरों ने लम्बे समय तक प्रेम कहानी चलने दी और बाद में शादी की। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने जल्दी ही लव स्टोरी को एक रिश्ते का नाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने स्वदेश के अलावा विदेश से भी शादी के लिए लड़कियां चुनी हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने भारत से नहीं बल्कि किसी विदेशी लड़की से शादी रचाई है। इस आर्टिकल में तीन ऐसे भारतीय दिग्गजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने विदेशी लड़कियों से शादी की है।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की तरफ से 3 सबसे धीमे वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

विदेशी लड़की से शादी करने वाले भारतीय खिलाड़ी

इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान-सफा बैग
इरफ़ान पठान-सफा बैग

इरफ़ान पठान ने चार फरवरी 2016 को सऊदी अरब की सफा बैग से शादी की। सफा एक मॉडल और जर्नलिस्ट हैं। सऊदी के व्यवसायी मिर्जा फारुख बैग उनके पिता हैं। सफा बैग ने जेद्दाह से इन्डियन इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इरफ़ान पठान और उनकी प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा चीजें बाहर नहीं आई थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से ही सब बातें अंदरखाने छुपाकर रखी थी। शादी के बाद ही उनके बारे में लोगों को ज्यादा जानने का मौका मिला था। इरफ़ान पठान उस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा ख़ास नहीं कर रहे थे। करियर के ढलान पर जाते समय उन्होंने शादी रचाकर पारिवारिक जीवन शुरू करने का निर्णय लिया। दोनों ख़ुशी से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

Ad

हरभजन सिंह

 हरभजन-गीता बसरा
हरभजन-गीता बसरा

इस भारतीय स्पिनर ने ब्रिटिश मॉडल गीता बसरा से शादी की है। 25 अक्टूबर 2015 को परिणय सूत्र में बंदे भज्जी ने ब्रिटिश पंजाबी लड़की को दिल दे दिया। दोनों के एक बेटी भी है जिसका नाम हिनाया है। गीता बसरा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। भज्जी और गीता को अक्सर इवेंट्स में एक साथ नजर आते हैं।

Ad

युवराज सिंह

 युवराज-हेजल कीच
युवराज-हेजल कीच

युवराज सिंह ने हेजल कीच से 30 नवम्बर 2016 को शादी की। कीच का दूसरा नाम गुरबसंत कौर है जो शादी के बाद रखा गया था। हेजल कीच ब्रिटिश-मॉरिशियन ऐक्ट्रेस है। युवराज सिंह के साथ लम्बी प्रेम कहानी चलने के बाद दोनों ने शादी कर इसे एक रिश्ते का नाम दिया। दोनों सुखी जीवन बिता रहे हैं। हेजल कीच विवादस्पद टीवी शॉ बिग बॉस के सातवें सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications