3 भारतीय खिलाड़ी जिनके नाम है चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड

एमएस धोनी और विराट कोहली (Photo Credit_Getty )
एमएस धोनी और विराट कोहली (Photo Credit_Getty )

Most matches as captain in Champions Trophy for India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एडिशन का बेसब्री से इंतजार है। इस वक्त फैंस का ध्यान पूरी तरह से 19 फरवरी पर है। जिस दिन पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और यूएई में हाइब्रिड मॉडल के तहत चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी। आईसीसी के इस मेगा इवेंट में इस बार टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी।

Ad

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई कप्तान रह चुके हैं। जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। जहां एक तरफ हिटमैन पहली बार कप्तानी करने जा रहे हैं। तो वहीं इस इवेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात बनती है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी।

Ad

3.विराट कोहली- 5 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया को काफी लंबे समय तक लीड किया। महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद विराट कोहली को ही कप्तानी संभालने का मौका मिला था और उन्होंने भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी कप्तानी की है। विराट ने साल 2017 के एडिशन में कप्तानी की। वो भारत के लिए 5 मैचों में कप्तान रहे। और भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान हैं। इस दौरान भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल की।

2.महेंद्र सिंह धोनी- 8 मैच

टीम इंडिया के सबसे महान कप्तान रहे पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 2 चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में कमान संभाली। जिसमें वो 8 मैचों में कप्तान रहे। 2009 और 2013 के एडिशन में एमएस धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी की। जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते और एक ही मैच गंवाया।

1.सौरव गांगुली- 11 मैच

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 2000 से 2004 तक चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने कुल 11 मैचों में टीम की कमान संभाली। भारत ने दादा की कप्तानी में केवल 2 मैच हारे और 7 मैचों में जीत हासिल की। वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications