3 players who can be perfect choice to open with Rohit Sharma in MI: मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। इस फ्रेंचाइजी ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। हालांकि, पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया, जो लम्बे समय से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते आ रहे थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को मेगा ऑक्शन में एक ओपनर बल्लेबाज भी खरीदना होगा। इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो IPL 2025 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंग के लिए परफरेक्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। 3. जेक फ्रेजर-मैकगर्कऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि दिल्ली कैपिटल्स किसी भी हाल में इस युवा बल्लेबाज को रिलीज नहीं करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेगा ऑक्शन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क पर इस बार कई बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगाने से पीछे नहीं हटेंगी। मुंबई इंडियंस का नाम भी इसमें शामिल हो सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए जेक फ्रेजर-मैकगर्क को खरीदना मुंबई इंडियंस के लिए काफी फायदेमंद होगा। रोहित के साथ मिलकर वो गेंदबाजों के लिए काल बन सकते हैं। 2. जोस बटलर जोस बटलर उन विदेशी खिलाड़ियों में से हैं, जिनका रिकॉर्ड आईपीएल में गजब का रहा है। बटलर भी लम्बे समय बाद ऑक्शन टेबल पर दिखेंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रूपये रखा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई की ओर से खेलते हुए ही की थी। मुंबई की कोशिश एक बार फिर से इस विस्फोटक बल्लेबाज को अपने दल में शामिल करने की होगी। रोहित और बटलर की सलामी जोड़ी किसी भी गेंदबाजी लाइन अप को तहस-नहस करने का माद्दा रखती है। 1. ईशान किशन View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन से पहले अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने में सफल रही है। ईशान किशन भी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की कोशिश एक बार फिर से अपने उपयोगी खिलाड़ी को स्क्वाड का हिस्सा बनाने की होगी। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में ईशान को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने काफी मोटी रकम खर्च की थी।