3 खिलाड़ी जिन्हें ऋषभ पंत के बाद बनाया जा सकता है दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान
ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान

3 Players Could Replace Rishabh Pant As Captain : आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने एक ट्वीट से खलबली मचा दी है। उन्होंने इस ट्वीट के जरिए बड़ा हिंट दिया है कि वो दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं और ऑक्शन में जा सकते हैं। ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया कि अगर वो ऑक्शन का हिस्सा बने तो नीलामी में उनके लिए बोली लगेगी या नहीं लगेगी। इसके बाद अब यही कयास लगाए जा रहे हैं कि पंत को दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किया जा सकता है।

Ad
Ad

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ऋषभ पंत दिल्ली की टीम से जाते हैं तो किसे अगला कप्तान बनाया जा सकता है। हम आपको बताते हैं कि वो 3 विकल्प कौन-कौन से हो सकते हैं।

3.जेक फ्रेजर मैक्गर्क

दिल्ली कैपिटल्स की टीम फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए जेक फ्रेजर मैक्गर्क को टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। मैक्गर्क अभी काफी यंग खिलाड़ी हैं और लंबे समय तक टीम के साथ बने रह सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन 9 मैच में 230 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 234 का रहा था। इसी वजह से मैक्गर्क को कप्तानी के लिए तैयार किया जा सकता है।

2.अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल एक बड़ा विकल्प हो सकते हैं। टीम उन्हें नए सीजन के ऑक्शन से पहले रिटेन जरूर करेगी। इसके अलावा अक्षर पटेल टीम की प्लेइंग इलेवन में भी लगातार खेलते हैं। उन्हें आईपीएल समेत ओवरऑल काफी एक्सपीरियंस भी है। ऐसे में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वो कई सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेल रहे हैं तो उन्हें इस टीम के बारे में अच्छी तरह से पता भी है।

1.मिचेल मार्श

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए मिचेल मार्श सबसे बड़े दावेदार हैं। मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के भी कप्तान हैं। इसी वजह से कप्तानी का उन्हें काफी एक्सपीरियंस है। अगर उनको कप्तान बनाया गया तो फिर टीम काफी आगे तक जा सकती है। हालांकि मार्श को लेकर इंजरी एक इश्यू है लेकिन ओवरऑल वो कप्तानी की रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications