3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टी20 में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं

रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा भारतीय टीम का अगला कप्तान?
रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा भारतीय टीम का अगला कप्तान?

3 Options For Team India Captaincy After Rohit Sharma Retirement : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ये उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था और अब वो आगे नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा के अचानक लिए गए इस फैसले से हर कोई हैरान है। हालांकि भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तान रोहित ने संन्यास ले लिया।

Ad

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा? टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए काफी सारे विकल्प हैं। हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम का अगला कप्तान किसे बनाया जा सकता है।

1.हार्दिक पांड्या

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनने की रेस में हार्दिक पांड्या सबसे आगे हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था और इसी वजह से उनके ही भारत का अगला कप्तान बनने की उम्मीद है। हार्दिक पांड्या ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था और इसी वजह से उनकी दावेदारी और भी मजबूत हो जाती है। वो कई सालों से भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और इसी वजह से कप्तानी के लिए बेहतरीन विकल्प होंगे।

Ad

2.ऋषभ पंत

भारतीय टीम की कप्तानी के लिए ऋषभ पंत भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि उनके पास आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव है। इसके अलावा वो एक विकेटकीपर हैं और विकेट के पीछे रहते हुए काफी अच्छी तरह से गेम को कंट्रोल कर सकते हैं। अक्सर वो गेंदबाजों को टिप्स देते नजर आते हैं। उनके पास वो काबिलियत है और इसी वजह से कप्तानी के लिए वो भी एक दावेदार हैं।

Ad

3.शुभमन गिल

भारतीय टी20 टीम से रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने एकसाथ संन्यास लिया है। इसी वजह से शुभमन गिल के लिए जगह खाली हो गई है और उनका टीम में चयन हो सकता है। शुभमन गिल भी कप्तानी के लिए एक अच्छी च्वॉइस हो सकते हैं। वो काफी शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं और उनके पास कप्तानी का एक्सपीरियंस भी है। वहीं उनकी बल्लेबाजी पर भी कोई सवालिया निशान नहीं है। वो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से वो भी एक विकल्प हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications