3 पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जो IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं अनसोल्ड

पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी जा सकते हैं अनसोल्ड (Photo Credit - IPLT20.COM)
पंजाब किंग्स के ये खिलाड़ी जा सकते हैं अनसोल्ड (Photo Credit - IPLT20.COM)

3 Punjab Kings Players Could Go Unsold : आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होगा। खबरों के मुताबिक इस बार सऊदी में आईपीएल का ऑक्शन हो सकता है। पिछली बार दुबई में हुआ था और इस बार सऊदी में हो सकता है। आईपीएल रिटेंशन का नियम आने के बाद से ही हर एक टीम अपने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों पर मंथन करने में जुट गई है। मेगा ऑक्शन होने की वजह से कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

Ad

पंजाब किंग्स की टीम में भी कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को अगर एक बार रिलीज किया गया तो शायद ऑक्शन के दौरान भी कोई खरीददार ना मिले। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

3.रिली रोसो

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो को इस बार पंजाब किंग्स की टीम रिलीज कर सकती है। उन्होंने पिछले सीजन कुल मिलाकर 8 मैच खेले थे और इस दौरान 211 रन बनाए थे। मात्र एक ही अर्धशतक वो लगा पाए थे। इसी वजह से रिली रोसो को रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद नीलामी में भी शायद उन्हें कोई भी टीम ना खरीदे। इसकी वजह यह है कि वो लगातार आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं।

2.क्रिस वोक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस वोक्स को भी पंजाब किंग्स रिलीज कर सकती है। उन्हें पिछले सीजन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वो बीच सीजन ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी बन नहीं पा रही थी। इसके अलाव क्रिस वोक्स का प्रदर्शन भी आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आखिरी बार 2021 में खेला था। इसी वजह से क्रिस वोक्स को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किल है और वो अनसोल्ड जा सकते हैं।

Ad

1.सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा को भी रिलीज किया जा सकता है। उन्होंने पिछले सीजन 2 मैचों में सिर्फ 43 रन बनाए थे और गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले सके थे। इसी वजह से सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स रिलीज कर सकती है और ऑक्शन में भी उनका बिकना मुश्किल है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications