3 RCB के खिलाड़ी जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान Mumbai Indians का बन सकते हैं हिस्सा

ग्लेन मैक्सवेल भी मुंबई की टीम में जा सकते हैं (Photo Credit - IPLT20.COM)
ग्लेन मैक्सवेल भी मुंबई की टीम में जा सकते हैं (Photo Credit - IPLT20.COM)

3 RCB Players Could Go In Mumbai Indians : आईपीएल का ऑक्शन जब होता है तो फिर कई सारे खिलाड़ियों की टीम भी चेंज हो जाती है। रिलीज किए जाने के बाद बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिन्हें दूसरी टीमें खरीद लेती हैं। वहीं कई सारे खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो ट्रेड के जरिए दूसरी टीम में चले जाते हैं। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में लिया था। जबकि आरसीबी ने कैमरन ग्रीन को ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस से अपनी टीम में शामिल किया था।

Ad

हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान ऐसा हो सकता है कि आरसीबी के कुछ खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में चले जाएं। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

3.अल्जारी जोसेफ

अल्जारी जोसेफ ने अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए ही किया था। उन्होंने 2019 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेला था और डेब्यू मुकाबले में ही 6 विकेट चटकाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। इसी वजह से मुंबई इंडियंस दोबारा अल्जारी जोसेफ को खरीद सकती है। पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से अल्जारी जोसेफ को सिर्फ 3 मैच में मौका मिला था। ऐसे में उन्हें रिलीज किया जा सकता है और मुंबई इंडियंस उनका चयन कर सकती है।

2.कर्ण शर्मा

कर्ण शर्मा आरसीबी के मुख्य स्पिनर हैं और उन्हें रिलीज किए जाने की संभावना कम है। हालांकि अगर आरसीबी उन्हें रिलीज करती है तो मुंबई इंडियंस उनके लिए बोली लगा सकती है। इसकी वजह यह है कि इस वक्त मुंबई के पास पियूष चावला के रूप में ही कोई बड़ा स्पिनर है। कर्ण शर्मा के आने से उनका स्पिन डिपार्टमेंट और मजबूत हो जाएगा। कर्ण शर्मा पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।

1.ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। वो 10 मैच में सिर्फ 52 रन ही बना सके थे। इसी वजह से आरसीबी मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है। ग्लेन मैक्सवेल भी मुंबई के लिए पहले खेल चुके हैं। किरोन पोलार्ड के बाद मुंबई को एक बेहतरीन फिनिशर की तलाश है। टिम डेविड अभी तक पूरी तरह से पोलार्ड को रिप्लेस नहीं कर पाए हैं। ऐसे में मैक्सवेल के आने से मुंबई की बल्लेबाजी और मजबूत हो सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications