3 बड़े कारण क्यों IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल रह सकते हैं अनसोल्ड

Neeraj
ग्लेन मैक्सवेल रह सकते हैं अनसोल्ड (Photo Credit- X/@CricCrazyJohns)
ग्लेन मैक्सवेल रह सकते हैं अनसोल्ड (Photo Credit- X/@CricCrazyJohns)

3 Reasons Why Glenn Maxwell could go unsold in IPL 2025 Mega Auction: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन मैक्सवेल ने कभी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। मैक्सवेल के बल्ले से कभी-कभी ऐसा पारियां आ जाती हैं जो सोच के विपरीत हों, लेकिन अधिकतर वह संघर्ष ही करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आगामी नीलामी में मैक्सवेल पर भी बोली लगने वाली है क्योंकि वह रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, इस बार मैक्सवेल नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं। आइए जानते हैं तीन कारण जिससे मैक्सवेल नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं।

Ad

#3 निरंतरता की कमी

मैक्सवेल के साथ सबसे बड़ी समस्या रही है कि वह इस लीग में निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अगर उनका एक सीजन अच्छा जाता है तो अगले सीजन में वह बहुत ही खराब प्रदर्शन कर जाते हैं। 2021 से लेकर 2023 केवल तीन ऐसे सीजन रहे जब मैक्सवेल ने हर बार ठीक प्रदर्शन किया। IPL जैसी लीग में यदि कोई हर सीजन अच्छा नहीं कर सकता है तो उसके लिए लीग में बने रह पाना मुश्किल हो जाता है। मैक्सवेल 2012 से ही लीग में खेल रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा अकेले दम पर जिताए गए मैचों की संख्या गिनने जाएंगे तो बड़ी मुश्किल होगी।

#2 हालिया प्रदर्शन

IPL 2024 में 10 मैचों में केवल 52 रन बनाने वाले मैक्सवेल उसके बाद अन्य जगहों पर भी कुछ खास करते नहीं दिखे हैं। टी20 वर्ल्ड कप की छह पारियों में वह केवल 132 रन बना सके थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें तीन विकेट मिले थे। इसके बाद मेजर लीग क्रिकेट के आठ मैचों में उनके बल्ले से केवल 153 रन निकले थे।

Ad

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वह 16 रन बना सके और तीन में से दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे में वह 2, 30 और 2 का स्कोर बना पाए थे।

#1 बढ़ती उम्र

मैक्सवेल 36 साल के हो चुके हैं और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका भविष्य धीरे-धीरे अंधकार की ओर बढ़ रहा है। मैक्सवेल ने नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस भी दो करोड़ रूपये रखा है जो वर्तमान परिस्थितियों में अधिक दिखाई दे रहा है। कोई भी टीम बड़ी राशि युवा खिलाड़ियों पर ही खर्च करना चाहेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications