3 कारण क्यों अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 में KKR का बनाना चाहिए कप्तान 

रहाणे अब केकेआर का हिस्सा बन गए हैं
रहाणे अब केकेआर का हिस्सा बन गए हैं

3 Reasons why Ajinkya Rahane Should Be captain of KKR: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन के बाद अब सभी फैंस को टूर्नामेंट के शुरू होना का इंतजार है, जिसमें कई महीने बाकी हैं। आगामी सीजन में कई टीमों को कप्तान बदले हुए नजर आएंगे। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी शामिल है। केकेआर की कप्तानी IPL 2024 में श्रेयस अय्यर ने की थी, जो अब फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं।

Ad

ऐसे में आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी को नए कप्तान के नाम की घोषणा करनी होगी। केकेआर के स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी, जो इस भूमिका को पाने के दावेदार हैं। इसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 1.5 करोड़ में खरीदा। आइए जानते हैं वो तीन कौन से कारण हैं, उनकी वजह से रहाणे को IPL 2025 में केकेआर की कप्तानी मिलनी चाहिए।

Ad

3. कप्तानी का अनुभव

भले ही वर्तमान में रहाणे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आज भी उनकी गिनती सबसे सफल बल्लेबाजों में होती है। रहाणे अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ आईपीएल में भी कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की हुई है। वहीं, घरेलू क्रिकेट में रहाणे मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर आए हैं। रहाणे को अगर कप्तानी की जिम्मेदारी मिलती है, तो वो अपने नेतृत्व के अनुभव के साथ कोलकाता को लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने में मदद कर सकते हैं।

2. मौजूदा समय में शानदार फॉर्म

कप्तान के बल्ले से जब लगातार रन निकलते हैं, तो टीम के बाकी खिलाड़ियों को इससे काफी हौसला मिलता है। रहाणे का मौजूदा फॉर्म कमाल का रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूद एडिशन में रहाणे पिछली 6 पारियों में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। दो बार वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए। इससे पता चलता है कि रहाणे में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और हर टीम को एक ऐसे ही कप्तान की जरूरत होती है।

1. रहाणे की कप्तानी में तैयार हो सकता है भविष्य का कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जिस तरह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी के लिए तैयार किया है। उसी तरह अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 में कप्तानी सौंपकर फ्रेंचाइजी वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को उनसे कप्तानी के गुण लेकर कप्तान के तौर पर भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित भी उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में अजिंक्य उन्हें अपनी कप्तानी में फ्यूचर के लिए तैयार सकते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications