Why Axar Patel Good Choice For DC Captaincy : आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के पास केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी का भी ऑप्शन था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाने का फैसला लिया। अक्षर पटेल के नाम की चर्चा काफी पहले से ही थी कि उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है और अब इस चीज पर मुहर भी लग गई है। दिल्ली ने अक्षर पटेल को आगामी सीजन के लिए अपना नया कप्तान बना दिया है।हम आपको बताते हैं कि वो तीन कारण कौन-कौन से हैं कि अक्षर पटेल को कप्तान बनाकर दिल्ली कैपिटल्स ने एकदम सही फैसला लिया है।3.आईपीएल खेलने का जबरदस्त अनुभवअक्षर पटेल कई सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं। वो कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उनके पास काफी ज्यादा अनुभव हो गया है। उन्हें अब पता है कि किस परिस्थिति में क्या करना है। यह चीज उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले कुछ सीजन से स्क्वाड का हिस्सा हैं। इसी वजह से उन्हें कप्तान बनाना एक सही फैसला है।2.भारतीय टीम की उप कप्तानी मिलनाअक्षर पटेल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इस साल जनवरी में उन्हें भारतीय टी20 टीम का उप कप्तान बनाया गया था। यह एक चीज है जो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए उन्हें काफी फायदा दे सकती है। भारतीय टीम की उप कप्तानी मिलने के बाद उनके कॉन्फिडेंस में काफी इजाफा हुआ होगा और उनका यह कॉन्फिडेंस आईपीएल में कप्तानी करते वक्त काफी काम आ सकता है।1.लंबे समय के लिए खेलनाअक्षर पटेल अभी युवा खिलाड़ी हैं। ऐसे में वो काफी लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। उनके कप्तान बनने से टीम को एक स्थिरता मिलेगी। इसके अलावा वो गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन योगदान देने में सक्षम हैं। जब इस तरह का खिलाड़ी टीम का कप्तान हो तो फिर उस टीम के आगे जाने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।