3 टीमें जिनके खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने T20I में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, ऑस्ट्रेलिया भी लिस्ट का हिस्सा

India v West Indies - 5th T20I - Source: Getty
India v West Indies - 5th T20I - Source: Getty

Suryakumar Yadav Sixes Record in T20I: मौजूदा समय में अगर टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की चर्चा होगी तो उसमें सूर्यकुमार यादव का नाम जरूर शामिल होगा। सूर्यकुमार ने अपनी घातक बल्लेबाजी के दम पर बहुत कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 2021 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सूर्या ने अब तक 78 मुकाबले खेले हैं और 40.79 की औसत से 2570 रन बनाए हैं।

Ad

इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। वह भारत की ओर से T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी तीन टीमें हैं, जिनके खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।

Ad

3. श्रीलंका (18 छक्के)

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम काबिज है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अब तक 8 मैच खेले हैं और 49.43 की औसत से 346 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167 से ऊपर का रहा है। श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार ने 18 छक्के ठोके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 112* रन है।

2. ऑस्ट्रेलिया (19 छक्के)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को खेलना काफी पसंद है। कंगारुओं के विरुद्ध उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने अब तक खेले 9 मैच खेले हैं और 32.22 की औसत से 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172 से ऊपर का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 19 छक्के लगाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 80 रन है।

1. दक्षिण अफ्रीका (24 छक्के)

अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा छक्के संयुक्त रूप से दो टीमों के खिलाफ लगाए हैं। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 11 मैचों में 41.33 की औसत और 163 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 छक्के निकले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव 24 छक्के लगा चुके हैं। विंडीज के खिलाफ सूर्या ने ये कारनामा 12 मैचों में किया है। इस टीम के विरुद्ध दाएं हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने 408 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications