3 टीम जिन्होंने IPL इतिहास में बदले हैं सबसे ज्यादा कप्तान 

Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

3 teams that have changed most captains in IPL: आईपीएल के अब खेले गए 17 सीजन में मुंबई इंडियंस (5 बार) और चेन्नई सुपर किंग्स (5 बार) ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते हैं। यही वजह है कि मुंबई और सीएसके संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई ने अपने पांचों टाइटल रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं, जबकि चेन्नई को धोनी ने पांच बार विजेता बनवाया। इन दोनों टीमों की सफलता का राज भी यही है कि इन्होंने अपने कप्तान के ऊपर भरोसा जताया। नाकामी मिलने के दौरान भी फ्रेंचाइजी ने रोहित और धोनी को कप्तानी से नहीं हटाया। वहीं, आईपीएल में कई ऐसी टीमें भी हैं जिन्होंने एक-दो बार भी बल्कि कई बार अपने कप्तान को बदला ही। इस आर्टिकल में हम उन 3 टीम का जिक्र करेंगे, जो आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार कप्तान बदल चुकी हैं।

Ad

इन 3 टीम ने IPL इतिहास में बदले हैं सबसे ज्यादा कप्तान

3. सनराइजर्स हैदराबाद

2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty
2024 IPL Qualifier 2 - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी 2013 में आईपीएल का हिस्सा बनी थी। एसआरएच अब तक एक बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही है, जो उसने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीता था।वॉर्नर (67 मैच) ही सबसे ज्यादा मैचों में हैदराबाद टीम की कप्तान करने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक 10 खिलाड़ी एसआरएच की कप्तानी कर चुके हैं।

Ad

2. दिल्ली कैपिटल्स

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (शुरुआत में दिल्ली डेयरडेविल्स) शामिल है, जो पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा रही है। हालांकि, इसके बावजूद डीसी अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन वो ट्रॉफी के सूखे को खत्म नहीं कर पाए। अब तक 14 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। वीरेंदर सहवाग डीसी की सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।

1. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल की शुरुआत में किंग्स XI पंजाब के नाम से जानी जाती थी। पंजाब भी अब तक ट्रॉफी जीतने का सुख हासिल नहीं कर पाई है। अब तक 16 खिलाड़ी पंजाब टीम की कप्तानी कर चुके हैं। जॉर्ज बेली ने सबसे ज्यादा मैचों में पंजाब की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications