3 टीम जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इशान किशन को कर सकती हैं टारगेट

Photo Credit: IPL Webstie
Photo Credit: IPL Webstie

3 Teams Could Target Ishan Kishan IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन के होने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ कई प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इनमें मुंबई इंडियंस के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का नाम भी शामिल है। मुंबई ने इशान को रिटेन नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ बरकरार रखेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया है।

Ad

पिछली बार जब इशान किशन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आए थे, तो वो सबसे महंगे दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। इस बार भी कई फ्रेंचाइजी के बीच इशान को खरीदने को लेकर मेगा ऑक्शन में तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इशान किस किस्म के खतनराक बल्लेबाज हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है। इस आर्टिकल में हम उन 3 टीम का जिक्र करेंगे जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इशान किशन को खरीद सकती हैं।

Ad

3. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की जब रिटेंशन लिस्ट सामने आई तो उसमें सिर्फ दो खिलाड़ी ही शामिल थे। फ्रेंचाइजी ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। पंजाब की फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 100.5 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ मेगा ऑक्शन में उतरेगी। ऐसे में फ्रेंचाइजी को इशान किशन को खरीदने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इशान जैसा तूफानी बल्लेबाज खरीदना फ्रेंचाइजी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज फ्रेंचाइजी को पहला टाइटल जीतने में मदद कर सकते हैं।

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए तीन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इनमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल है। आरसीबी भी मेगा ऑक्शन में इशान किशन को टारगेट करती हुई नजर आ सकती है। आरसीबी को अगले सीजन के लिए एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जो आक्रामक बल्लेबाजी के साथ उम्दा विकेटकीपिंग भी कर सके। इशान फ्रेंचाइजी के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होंगे। वहीं, वो विराट कोहली के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करने का जिम्मा भी उठा सकते हैं।

1. मुंबई इंडियंस

इशान किशन मुंबई की फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। वह 2018 से इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। पूरी उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस अपने इस मैच विनर को फिर से अपने दल में शामिल करने के लिए मेगा ऑक्शन में पूरा जोर लगाएगी। देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी को इसके लिए कितनी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications