4 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की मदद से रन बनाने वाले कई खिलाड़ी देखे जा सकते हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले ओवर की पहली गेंद ही हवा में खेलकर छह रन जुटाने का प्रयास करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलने वाले लगभग सभी खिलाड़ी तकनीक पर ज्यादा निर्भर नहीं होते और लम्बे शॉट खेलकर रन जल्दी बनाने के अलावा मैदान पर मौजूद दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करते हैं।भारत में भी रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। इनके अलावा विभिन्न टीमों के कई ओपनर खिलाड़ी भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर से गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे चार बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए

पॉल स्टर्लिंग

पॉल स्टर्लिंग
पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज का पहले ओवर में छक्के मारने में चौथा स्थान है। अब तक उन्होंने पहले ओवर में 8 छक्के मारे हैं। इस दौरान स्टर्लिंग ने 208 गेंद का सामना किया है। देखा जाए तो इस स्थान पर पहुँचने के लिए उन्होंने गेंद भी काफी खेली है लेकिन अन्य बल्लेबाजों से आगे होने के कारण उन्हें इस श्रेणी में जगह मिली है।

Ad

मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के तूफानी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को पहले ओवर में छक्का मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 9 बार पहले ही ओवर में गेंद को हवाई रास्ते से सीमा रेखा से बाहर भेजा है। इसके लिए उन्होंने कुल 246 गेंद खेली है लेकिन अन्य कई धुरंधरों को इस मामले में गप्टिल ने पीछे छोड़ दिया है। एक छक्का और लगाने से उन्हें एक पायदान ऊपर भी मिल सकती थी।

Ad

ड्वेन स्मिथ

 ड्वेन स्मिथ
ड्वेन स्मिथ

वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले इस तूफानी खिलाड़ी ने काफी प्रभावित किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्मिथ ने पहले ओवर में कुल 9 छक्के जड़े हैं और इस सूची में उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ड्वेन स्मिथ ने इस दौरान कुल 103 गेंदों का सामना किया है। अगर उनके बल्ले से इस दौरान एक छक्का और निकलता, तो शायद वे पहले स्थान पर भी हो सकते थे।

Ad

कॉलिन मुनरो

 कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो

विश्व क्रिकेट में मुनरो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ शॉट लगाने के लिए यह खिलाड़ी जाना जाता है। मुनरो ने पहले ओवर में अब तक 9 छक्के जड़े हैं। सबसे कम गेंद खेलने के कारण इस सूची में उन्हें पहला स्थान मिला है। स्मिथ और गप्टिल ने भी इतने ही छक्के मारे थे। मुनरो ने इस दौरान महज 79 गेंद का सामना करते हुए 9 बार पहले ओवर में छक्का मारा है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications