4 महिला खिलाड़ी जो ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए हुईं नॉमिनेट, एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

India v Pakistan - ICC Women
India v Pakistan - ICC Women's T20 World Cup 2024 - Source: Getty

ICC Women’s Emerging Cricketer of the Year 2024 Nominees: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वूमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने की रेस में शामिल प्लेयर्स के नामों की घोषणा कर दी है। इस नॉमिनेशन में भारत की एक युवा प्लेयर भी शामिल है। वहीं, बाकी जो तीन प्लेयर इसमें जगह बनाने में सफल हुई हैं, वो क्रमश: आयरलैंड, दक्षिणा अफ्रीका और स्कॉटलैंड से हैं। आइए इन सभी प्लेयर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं और इस साल के उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

Ad

4. एनेरी डर्कसेन (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एनेरी डर्कसेन का प्रदर्शन इस साल काफी उम्दा रहा। उन्होंने 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 161 रन बनाने के साथ पांच विकेट हासिल किए। 2 टेस्ट में वह 60 रन बनाने कामयाब रहीं। इसके साथ उन्होंने 4 वनडे मुकाबलों में 6 विकेट झटके और बल्ले से 70 रन बनाए। उन्होंने इस साल अपनी यादगार पारी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलाई थी।

3. सास्किया होर्ले (स्कॉटलैंड)

स्कॉटलैंड की सास्किया होर्ले ने इस साल वनडे फॉर्मेट में उम्दा परफॉर्म किया। उन्होंने 5 मुकाबलों में बल्ले के साथ 276 रन बनाए और गेंदबाजी में 5 सफलताएं अर्जित करने में सफल रहीं। वहीं, 10 T20I में होर्ले ने 142 रन बनाते हुए 3 विकेट लिए। इस साल उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक ठोका था, ये कारनमा करने वाली होर्ले स्कॉटलैंड के पहली खिलाड़ी भी बनीं।

2. श्रेयंका पाटिल (भारत)

श्रेयंका पाटिल के लिए पिछले 12 महीने किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। दिसंबर 2023 में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी के रूप में इतिहास रचने के बाद, उन्होंने उसी महीने भारत के लिए पदार्पण किया और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। 22 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने 13 टी20 इंटरनेशनल और 2 वनडे मैचों में 19 विकेट झटके। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि वो इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने में जरूर सफलता हासिल करेंगी।

1. फ्रेया सार्जेंट (आयरलैंड)

आयरलैंड की दाएं हाथ की फ्रेया सार्जेंट अभी सिर्फ 18 साल की हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। उन्होंने 11 वनडे मैचों में 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, 9 टी20 मैचों में उनके खाते में 7 विकेट आए। इस साल उन्होंने अपना यादगार प्रदर्शन इंग्लैंड (3/30) के खिलाफ किया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications