5 खिलाड़ी जिन्होंने T20I में भारत के लिए ठोके सबसे तेज शतक, अभिषेक शर्मा ने लिस्ट में की ताबड़तोड़ एंट्री

(Photo Courtesy: Getty Images and X/@bcci)
(Photo Courtesy: Getty Images and X/@bcci)

5 Fastest T20I Century for India: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह मैच काफी खास रहा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 46 गेंद पर तूफानी शतक लगाया। अभिषेक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाया है।

Ad

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

5. सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का बल्ला टी20 फॉर्मेट में जमकर चलता है। सूर्या लंबे समय तक टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर रह चुके हैं। सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में 48 गेंद पर शतक लगाया था। उन्होंने मैच में 55 गेंद पर 14 चौके और 6 छक्के की मदद से 117 रन की तूफानी पारी खेली थी।

4. केएल राहुल

भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में बल्ले से जमकर तूफान मचाया था। राहुल ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 46 गेंद पर शतक लगाया था। राहुल ने मुकाबले में 110 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी।

3. अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आज जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्ले से तूफान मचाते हुए 46 गेंद पर शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर 100 रन की शानदार तूफानी पारी खेली।

Ad

2. सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने मुकाबले में 45 गेंद पर शानदार शतक लगाया था। अपनी पारी के दौरान सूर्या ने मैदान की हर ओर एक से बढ़कर एक शॉट लगाए थे।

1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान और हाल ही में इस फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाया है। रोहित शर्मा ने मुकाबले में बल्ले से गजब का कोहराम मचाते हुए महज 35 गेंद पर शतक लगाया था। मुकाबले में रोहित ने 43 गेंद पर 12 चौके और 10 छक्के की मदद से 118 रन की पारी खेली थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications