5 बल्लेबाज जिन्होंने SMAT में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, युवराज सिंह के शिष्य का नाम टॉप पर 

Photo Credit: Ishan Kishan Instagram
Photo Credit: Ishan Kishan Instagram

5 Batters with the most Centuries in SMAT: सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी की गिनती भारत के सबसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट्स में होती है। वर्तमान में SMAT का 17वां सत्र खेला जा रहा है। इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों का भी इसमें जलवा देखने को मिल रहा है। इसमें अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अजिंक्य रहाणे जैसे प्लेयर्स का नाम शामिल है।

Ad

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो कि विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, उन्होंने मेघालय के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ा। SMAT में ये उनका चौथा शतक था। आइए जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने SMAT में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

5. रुतुराज गायकवाड़

दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिध्त्व करते हैं। SMAT में उन्होंने अपना पहला मैच 2017 में खेला था। गायकवाड़ अब तक 55 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 38.70 की औसत से 1858 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

4. ईशान किशन

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। SMAT के मौजूदा सत्र में ईशान झारखंड की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि, अभी तक वह सिर्फ एक ही बड़ी पारी खेल पाए हैं। ईशान ने अब तक खेले 54 मैचों में 1460 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

3. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की गिनती मौजूदा समय में टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में होती है। SMAT 2024 में वह मुंबई का प्रतिनधित्व कर रहे हैं। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अय्यर ने अपना पहला मैच 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक खेले 52 मुकाबलों में 37.52 की औसत से 1651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।

2. उन्मुक्त चंद

उन्मुक्त चंद भारत को छोड़कर यूएसए में शिफ्ट हो गए हैं। भारत के घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने 51 मुकाबलों में 25.34 की औसत से 1166 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 4 फिफ्टी शामिल हैं।

1. अभिषेक शर्मा

Ad

SMAT में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 48 मैचों में 37.78 की औसत से 1549 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications