5 बल्लेबाज जिन्होंने T20 World Cup की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

निकोलस पूरन बने दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा
निकोलस पूरन बने दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा

Most Sixes in an Innings of T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई। इस मैच में कई सारे बड़े रिकॉर्ड बने। निकोलस पूरन ने जिस तरह की धुआंधार पारी खेली, उससे उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। उन्होंने छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेली।

Ad

निकोलस पूरन ने इस मैच में 53 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 98 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में निकोलस पूरन का ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। अजमतुल्लाह ओमरजई के एक ही ओवर में निकोलस पूरन ने 36 रन जड़ दिए। निकोलस पूरन अब टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

1.क्रिस गेल - 11 छक्के

इस लिस्ट में पहले नंबर पर सिक्सर किंग क्रिस गेल हैं। उन्होंने यह कारनामा 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ किया था। क्रिस गेल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में कुल 11 छक्के जड़े थे और उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है

2.क्रिस गेल - 10 छक्के

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी क्रिस गेल ही हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। जोहांसबर्ग में खेले गए मुकाबले में गेल ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया था।

3.आरोन जोंस - 10 छक्के

यूएसए के बल्लेबाज आरोन जोंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने कनाडा के खिलाफ डलास में खेले गए मैच में कुल 10 छक्के लगाए। आरोन जोंस ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर यूएसए को कनाडा के खिलाफ जबरदस्त जीत दिलाई थी।

4.रिली रोसो- 8 छ्क्के

दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रिली रोसो ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस लिस्ट में जगह बनाई थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच में 8 छक्के लगाए थे।

5.निकोलस पूरन - 8 छक्के

अब इस लिस्ट में निकोलस पूरन का नाम भी जुड़ गया है। पूरन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 98 रन बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications