5 बड़े विदेशी खिलाड़ी जो IPL 2025 Mega Auction में आएंगे नजर

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

5 big foreign Players take part in IPL 2025 Mega auction: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, जिसके अब तक 17 सीजन खेले जा चुके हैं। IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई द्वारा हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 प्लेयर्स को अपने साथ बरकरार रखने की अनुमति मिली थी। गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी ने बोर्ड को अपनी रिटेंशन लिस्ट दी। इस दौरान कई बड़े विदेशी खिलाड़ी रिलीज हुए, जिसकी उम्मीद फैंस ने नहीं की थी।

Ad

ऐसे में अब इन विदेशी खिलाड़ियों की भी मेगा ऑक्शन में धूम देखने को मिलेगी। इस आर्टिकल में हम उन 5 विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे।

5. कागिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रबाडा पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। लेकिन आगामी सीजन के लिए पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला लिया। पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी को रिलीज कर दिया। ऐसे में इस बार रबाडा नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

4. फाफ डू प्लेसी

फाफ डू प्लेसी आईपीएल 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं। तीन सीजन में वह टीम के कप्तान रहे, लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ लिया है। आरसीबी ने डू प्लेसी को रिलीज कर दिया है। आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल है। अब देखने वाली बात होगी कि डू प्लेसी को मेगा ऑक्शन में कौन सी टीम खरीदेगी।

3. जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर से सात साल का नाता तोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया है। पहले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बटलर इस बार रिटेन नहीं होंगे। उनकी खराब फॉर्म भी एक अहम वजह रही है। आईपीएल में बटलर अब तक दो टीम की ओर से खेल चुके हैं।

2. ग्लेन मैक्सवेल

Ad

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल के पिछले सीजन में किस तरह का प्रदर्शन रहा था, ये बात किसी से छुपी नहीं है। मैक्सवेल 10 मैचों में सिर्फ 52 रन ही बना पाए थे। पहले से उम्मीद जताई जा रही थी कि मैक्सवेल इस बार रिटेन नहीं होंगे और ये बात सच साबित हुई। अब देखने वाली बात होगी कि मेगा ऑक्शन में कौन सी फ्रेंचाइजी मैक्सवेल पर दांव लगाती है।

1. मिचेल स्टार्क

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले सीजन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे। हालांकि, वो सीजन के दौरान अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनका जादू सिर्फ प्लेऑफ मुकाबलों में देखने को मिला था। केकेआर ने स्टार्क को रिटेन नहीं किया है। वो भी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications