5 क्रिकेटर जो ओलंपिक में कर सकते हैं मौका मिलने पर बड़ा कारनामा, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

vishal
Opening Ceremony - Olympic Games Paris 2024: Day 0 - Source: Getty
Opening Ceremony - Olympic Games Paris 2024: Day 0 - Source: Getty

5 Cricketers could be Best Player In Olympics: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। जिसमें दुनियाभर के एथलीट अपना दमखम दिखाने वाले हैं। वहीं क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल करने की मांग चल रही है, जिसपर काफी समय से विचार किया जा रहा है। विश्वभर में बढ़ते क्रिकेट के क्रेज को देखते हुए आने वाले समय में ओलंपिक में भी क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट और अन्य खेलों के बीच का अंतर अक्सर दिलचस्प रहा है। ऐसे में अब 5 ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो अगर ओलंपिक में होते तो कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसमें 2 भारतीय भी शामिल हैं।

Ad

1. विराट कोहली (एथलेटिक्स)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा फोकस करते हैं। विराट को कई बार फुटबॉल भी खेलते हुए देखा गया है, क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी विराट का उतना ही जोश, जुनून और फुर्ती देखने को मिली है। विराट कोहली की एथलेटिकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कोहली की फिटनेस और फुर्ती को देखते हुए लगता है कि ओलंपिक खेलों में अगर विराट कोहली होते तो वह एक एथेलीट हो सकते हैं।

Ad

2. बेन स्टोक्स (रग्बी)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की खेल क्षमताएं क्रिकेट से भी परे है। क्रिकेट में आने से पहले स्टोक्स ने काफी रग्बी खेला है। इतना ही नहीं स्टोक्स रग्बी लीग और यूनियन खेलते हुए बड़े हुए हैं। रग्बी लीग में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। ऐसे में ओलंपिक में बेन स्टोक्स के बेहतरीन रग्बी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

3. जेमिमा रोड्रिगेज (हॉकी)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। क्रिकेट टीम में आने से पहले जेमिमा ने महाराष्ट्र की अंडर-17 हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। ऐसे में जेमिमा ओलंपिक खेलों में एक शानदार हॉकी खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।

4. एलीस पेरी (फुटबॉल)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल में भी कमाल का प्रदर्शन करती है। क्रिकेट में अपना नाम कमाने से पहले पेरी ने ऑस्ट्रेलिया महिला फुटबॉल टीम के लिए अपना डेब्यू किया था। साल 2011 फीफी महिला विश्व कप में पेरी ने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। पेरी क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के विश्व कप खेलने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं।

5. सूजी बेट्स (बास्केटबॉल)

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने क्रिकेट से पहले बास्केटबॉल में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। सूजी बेट्स ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में बास्केटबॉल स्पर्धा में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में सूजी ओलंपिक खेलों में एक बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी बन सकती हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications