5 प्रमुख क्रिकेटर जो 2023 में शादी के बंधन में बंधे 

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शादी की
केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शादी की

साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल क्रिकेट जगत ने कई अलग-अलग कारणों से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस लेख में हम किसी कड़वी याद के बारे में जिक्र नहीं करेंगे। 2023 में क्रिकेट जगत के कई प्रमुख खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे। इस आर्टिकल में हम आइए 5 क्रिकेटरों के बारे में जिक्र करेंगे, जिन्होंने इस साल जीवनसाथी के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की।

Ad

2023 में इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों ने रचाई शादी

1. केएल राहुल (भारत)

Photo Courtesy: KL Rahul Instagram
Photo Courtesy: KL Rahul Instagram

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए थे। राहुल-अथिया ने कुछ सालों तक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी को कुछ खास दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के बीच सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बगंले में जीवनभर साथ रहने की कसमें खाई थीं।

Ad

2. शार्दुल ठाकुर (भारत)

Photo Courtesy: Shardul Thakur Instagram
Photo Courtesy: Shardul Thakur Instagram

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2023 में शादी रचाई। दाएं हाथ के गेंदबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी करने के लिए क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। 27 फरवरी को इस जोड़ी ने महाराष्ट्र में शादी की थी, जिसमें श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कई क्रिकेटरों ने शिरकत की थी।

Ad

3. एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका)

Photo Courtesy: Aiden Markram Instagram
Photo Courtesy: Aiden Markram Instagram

दक्षिण अफ्रीका के स्टाइलिश बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 11 सालों तक अपनी गर्लफ्रेंड निकोल को डेट करने के बाद इस साल जुलाई में शादी की। 2022 में दोनों की सगाई हुई थी। शादी में पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

Ad

4. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)

Photo Courtesy: Shaheen Afridi Instagram
Photo Courtesy: Shaheen Afridi Instagram

इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शामिल होने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बड़ी बेटी अंशा के साथ निकाह किया। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में फरवरी में अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में निकाह किया था और फिर सितम्बर में उसका ग्रैंड सेलिब्रेशन मनाया था। उस सेलिब्रेशन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए थे।

Ad

5. मुकेश कुमार (भारत)

Photo Courtesy: Mukesh Kumar Instagram
Photo Courtesy: Mukesh Kumar Instagram

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी इस वर्ष शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त दिव्या सिंह के साथ नवंबर में शादी रचाई थी। दोनों की शादी उत्तर प्रदेश के गोपालगंज जिले में हुई थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications