5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने पर्पल कैप पर जमाया है कब्जा, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में आएंगे नजर

युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी
युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी

Indian Bowlers in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 से 25 नवंबर को जेद्दा में होगा। इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के 1574 खिलाड़ियों ने रेजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने सिर्फ 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्लेयर्स भी शामिल हैं। मेगा ऑक्शन इस बार पांच ऐसे भारतीय गेंदबाज भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिन्होंने पर्पल कैप जीती हुई है। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी पांच गेंदबाजों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Ad

5. हर्षल पटेल

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था। उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हर्षल ने 14 मैच में 19.87 की औसत से 24 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान 3/15 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंजाब की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

4. मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने की वजह आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस बार गुजरात टाइटंस ने उनको रिटेन नहीं किया। शमी ने आगामी मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा है। बता दें कि दाएं हाथ के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2023 में पर्पल कैप जीती थी।

3. युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी उन भारतीय गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने पर्पल कैप जीती है। उन्होंने ये कारनामा IPL 2022 में करके दिखाया था। उस सीजन में चहल ने 17 मुकाबलों में 28 विकेट चटकाए थे और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

2. भुवनेश्वर कुमार

Ad

एक समय पर भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हुआ करते थे। लेकिन अब वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहे। भुवनेश्वर इकलौते ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने लगातार दो बार पर्पल कैप जीती है। उन्होंने ये उपलब्धि 2016 और 2017 में हासिल की थी।

1. मोहित शर्मा

मोहित शर्मा ने पर्पल कैप आईपीएल 2014 में जीती थी। चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट झटके थे। इस बार मेगा ऑक्शन के लिए मोहित शर्मा ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखा है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications