Indian cricketer his own restaurant: भारत के क्रिकेटर मैदान पर अपना जलवा दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं भारतीय क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि अपने रेस्टोरेंट से भी करोड़ों कमाते है। जी हां विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ी हैं जो सलाना रेस्टोरेंट से भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम One8 Communeविराट कोहली ने अपना रेस्टोरेंट 2022 में मुंबई में खोला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम One8 Commune रेस्टोरेंट चेन है। आपको बता दें कि विराट का यह रेस्टोरेंट किशोर कुमार के जूहू बंगले के अंदर है। इस रेस्टोरेंट की कई ब्रांच मौजूद हैं जोकि दिल्ली, गुड़गांव पुणे और कोलकाता में भी हैं। View this post on Instagram Instagram Postसचिन तेंदुलकर के रेस्टोरेंट का नाम Tendulkar's Worldसचिन तेंदुलकर का रेस्टोरेट मुंबई के कोलाबा में स्थित है। इसका नाम सचिन तेंदुलकर (Tendulkar's World) है। उनके रेस्टोरेंट में वर्ल्ड क्लास फूड और क्यूजिंस मिलते हैं। सचिन तेंदुलकर इस रेस्टारेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।महेंद्र सिंह धोनी के रेस्टोरेंट का नाम शाका हैरी रेस्टोरेंटभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में शाका हैरी नाम से एक रेस्टोरेंट खोला। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी होटल कंपनी भी मालिक हैं। झारखंड की राजधानी रांची में माही रेसिडेंसी के नाम से होटल भी है। धोनी का यह एकमात्र होटल है जो कि रांची में है। इसकी कोई दूसरी ब्रांच नहीं है। View this post on Instagram Instagram Postशिखर धवन का रेस्टोरेंट 'द फ्लाइंग कैच'शिखर धवन का रेस्टोरेंट दुबई में द फ्लाइंग कैच के नाम से है। शिखर ने अपने रेस्टोरेंट का उद्घाटन 2023 में किया था। इस रेस्टारेंट में न्यूट्रीशंस फूड परोसा जाता है।रविंद्र जडेजा का रेस्टोरेंट ‘Jaddu’s Food Field’ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के रेस्टोरेंट का नाम ‘Jaddu’s Food Field’ है। यह राजकोट में स्थित हैं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा के इस रेस्टोरेंट पर 2017 में म्यूंसिपल कॉरपोरेशन ने रेड भी की थी। रविंद्र जडेजा के रेस्टोरेंट में एक अलग ही ऑफर मिलता है। जब भारतीय ऑलराउंडर जडेजा जब अच्छा परफॉर्म करते हैं इसका फायदा कस्टमर्स को खास तरीके से मिलता है। जिसमें कस्टमर्स को फ्री में डेजर्ट परोसा दिया जाता है।