IPL 2011 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी अभी कहाँ हैं?

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के लिए बड़ी बोली लगी थी
रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के लिए बड़ी बोली लगी थी

आईपीएल (IPL) इतिहास में 2008 से लेकर अब तक 4 बार (2008, 2011, 2014 और 2018) मेगा ऑक्शन हो चुका है। 2022 में 5वीं बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और पूरी संभावना है कि यह आईपीएल इतिहास का आखिरी मेगा ऑक्शन होगा। मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। कुल 590 खिलाड़ी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

Ad

बात की जाए 2011 के मेगा ऑक्शन की, तो सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा गया था। इनके अलावा कई और भी खिलाड़ी काफी महंगी कीमत पर बिके थे। बहुत सारे लोग आईपीएल 2011 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि आज वे सभी कहा हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं 5 खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आईपीएल 2011 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे और अभी कहां हैं।

IPL 2011 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी अभी कहाँ हैं?

#5 इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान को दिल्ली की टीम ने खरीदा था
इरफ़ान पठान को दिल्ली की टीम ने खरीदा था

इरफान पठान को आईपीएल 2011 मेगा ऑक्शन में 8.74 करोड रुपए में दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) द्वारा खरीदा गया था। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों की 12 पारियों में 150 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31.27 की औसत से 11 विकेट भी चटकाए थे। हालांकि अब वह भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अलग-अलग देशों की टी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही कमेंटेटर की भूमिका में भी नजर आते हैं।

Ad

#4 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाई थी
रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाई थी

आईपीएल 2011 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस द्वारा 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। इस सीजन रोहित ने 16 मैचों की 14 पारियों में 372 रन बनाए थे। वर्तमान समय में वे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं और अपने अपने नेतृत्व में टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के भी सफ़ेद गेंद के कप्तान हैं। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया है।

Ad

#3 रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा को आईपीएल 2011 मेगा ऑक्शन में 9.66 करोड़ रुपए में सहारा पुणे वारियर्स ने खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 264 रन बनाए थे। वर्तमान समय में वे आईपीएल में सक्रिय हैं और पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि आईपीएल 2022 के लिए उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया है जिसके चलते वह ऑक्शन में नजर आएंगे।

Ad

#2 युसूफ पठान

युसूफ पठान
युसूफ पठान

आईपीएल 2011 के मेगा ऑक्शन में युसूफ पठान सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। उन्हें 9.66 करोड रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा गया था। पठान ने उस सीजन बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों की 11 पारियों में 140.79 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए थे। इतना ही नहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 18.31 की औसत से 13 विकेट भी चटकाए थे। वर्तमान समय में वे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में उन्हें लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजास टीम से खेलते हुए देखा गया था।

Ad

#1 गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर आईपीएल 2011 मेगा ऑक्शन में 11.04 करोड़ की सबसे महंगी कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए थे। उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 378 रन बनाए थे। गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स 2 बार आईपीएल चैंपियन भी रह चुकी है। हालांकि वे अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। वर्तमान समय में गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के मेंटर भी बनाए गए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications