5 Most Expensive IPL Players: इस बार आईपीएल के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। इसी वजह से खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगने वाली है। कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती हुई दिखाई दे सकती है। पिछले सीजन देखा गया था कैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पर पैसों की बरसात हुई थी। हो सकता है कि इस बार इन दोनों खिलाड़ियों से भी ज्यादा की बोली इस बार लगती हुई दिखाई दे। वहीं हम आपको बताने वाले हैं कि किन खिलाड़ियों पर अभी तक आईपीएल में सबसे महंगी बोली लगी है।इन 5 खिलाड़ियों पर लगी है सबसे महंगी बोली5.बेन स्टोक्सइंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर साल 2023 में काफी महंगी बोली लगी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 के ऑक्शन में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। हालांकि बेन स्टोक्स चोट के चलते आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाए थे। इस बार हो सकता है सीएसके बेन स्टोक्स को रिलीज कर सकती है।4.कैमरून ग्रीनऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल 2023 की दूसरी सबसे महंगी बोली लगी थी। मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। हालांकि ये सीजन ग्रीन का कुछ खास नहीं रहा था। जिसके बाद ग्रीन को आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। आईपीएल 2024 ग्रीन ने आरसीबी के लिए खेला था।3.सैम करनइंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पर आईपीएल 2023 की सबसे महंगी बोली लगी थी। इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2024 में धवन के चोटिल होने के बाद सैम करन पंजाब की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दिए थे।2.पैट कमिंसआईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी। इस खिलाड़ी को खरीदने में कई फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये की कीमत पर पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। पिछले सीजन कमिंस हैदराबाद के कप्तान भी थे।1. मिचेल स्टार्कआईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगी बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था।