5 खिलाड़ी जिन्होंने एमएस धोनी से पहले अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया लेकिन अभी तक संन्यास नहीं लिया है 

एमएस धोनी
एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अगस्त 2020 में सभी को चौंकाते हुए अचानक से संन्यास ले लिया था। संन्यास के बाद भी इस खिलाड़ी की लोकप्रियता कम नहीं हुयी है और आज भी इनके बहुत ही प्रशंसक मौजूद हैं। धोनी ने अपने करियर में बहुत ही उपलब्धियां हासिल की और भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में इस दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा जाता है।

Ad

यह भी पढ़ें : 3 खिलाड़ी जो श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 23 दिसंबर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे प्रारूप से किया था। धोनी ने लगभग 16 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले और अपने खेल से भारत को कई मैच जितवाए। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने धोनी से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया लेकिन उन्होंने अभी तक संन्यास की घोषणा नही की है। ये खिलाड़ी भले ही भारतीय टीम के लिए मौजूदा समय में ना खेल रहे हों लेकिन अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संन्यास नहीं लिया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

5 खिलाड़ी जिन्होंने एमएस धोनी से पहले अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया लेकिन अभी तक संन्यास नहीं लिया है

#1 दिनेश कार्तिक

महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक
महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक

2004 में एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक के बीच भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाने की होड़ थी और कार्तिक को धोनी से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला। कार्तिक ने 5 सितम्बर, 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। हालांकि बाद में धोनी ने डेब्यू किया और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से लम्बे समय तक किसी और को भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में स्थापित नहीं होने दिया।

Ad

कार्तिक ने अभी तक संन्यास नहीं लिया और उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच भी खेले हैं। कार्तिक अभी भी भारत के लिए टी20 विश्व कप में खेलने की उम्मीदें लगाए हुए हैं।

#2 जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन

हाल ही में 1000 फर्स्ट क्लास विकेट का आंकड़ा पूरा करने वाले इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी भी लगातार टेस्ट प्रारूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। जेम्स एंडरसन ने 15 दिसंबर, 2002 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और अभी भी उन्होंने संन्यास का कोई विचार नहीं बनाया है। आगामी टेस्ट सीरीज में वह भारत के खिलाफ एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने के लिए तैयार होंगे।

Ad

#3 हरभजन सिंह

 हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में की थी। इस गेंदबाज ने लम्बे समय तक भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेला। हालांकि 2016 के बाद से इन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। पिछले कुछ समय से हरभजन केवल आईपीएल में खेलते हुए ही नजर आते हैं। काफी लम्बे समय से भारतीय टीम में मौका ना मिलने के बावजूद हरभजन ने अभी तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर पर विराम नहीं लगाया है।

Ad

#4 शोएब मालिक

शोएब मालिक
शोएब मालिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाजों में से एक शोएब मालिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर 20 साल से भी ज्यादा समय से खेल रहे हैं। इस दिग्गज ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए बहुत ही जबरदस्त सफलता हासिल की है। इन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। मालिक मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उम्मीद है कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में एक बार फिर टीम में शामिल किया जा सकता है।

Ad

#5 क्रिस गेल

क्रिस गेल साथी खिलाड़ियों के साथ
क्रिस गेल साथी खिलाड़ियों के साथ

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं और वह हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए दिखाई दिए थे। गेल ने भी अपने करियर की शुरुआत 1999 में भारत के खिलाफ ही की थी। गेल ने अभी तक अपने करियर में 103 टेस्ट, 301 वनडे और 65 टी20 खेले हैं। इतने लम्बे समय तक खेलने के बावजूद गेल ने अभी तक संन्यास का इरादा नहीं बनाया है और वो अभी भी अपने खेल का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications