5 खिलाड़ी जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे, IPL में रह चुके हैं रविचंद्रन अश्विन के साथी

Neeraj
रविचंद्रन अश्विन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ (Photo Credit: Getty Images)
रविचंद्रन अश्विन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ (Photo Credit: Getty Images)

5 IPL teammates of Ashwin who went unnoticed: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भले ही उनके संन्यास ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, लेकिन अश्विन अब भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए दिखाई देंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ रूपये में खरीदा है और लंबे समय बाद उनकी घरेलू फ्रेंचाइजी में वापसी कराई है। अश्विन अपने IPL करियर में कई दिग्गजों के साथ खेल चुके हैं। एक नजर ऐसे पांच खिलाड़ियों पर जिनके साथ अश्विन खेले तो हैं, लेकिन इसके बारे में अधिक लोगों को नहीं पता है।

Ad

#5 स्कॉट बोलैंड (राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स)

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के काफी अहम सदस्य स्कॉट बोलैंड भी अश्विन के साथ खेल चुके हैं। 2016 की नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने बोलैंड को खरीदा था। हालांकि, बोलैंड को पूरे सीजन में केवल दो ही मैच खेलने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए। इसके बाद से ही वह IPL में नहीं दिखे हैं।

#4 युवराज सिंह (पंजाब किंग्स)

IPL 2018 में पंजाब किंग्स ने अश्विन और युवराज सिंह दोनों को खरीदा था। इसके साथ ही टीम ने अश्विन को अपना कप्तान भी बनाया था। युवराज के लिए सीजन काफी खराब रहा और आठ पारियों में लगभग 90 की स्ट्राइक रेट से वह 65 रन हीं बना सके। अश्विन ने 14 मैचों में 102 रन बनाने के साथ ही 10 विकेट भी झटके।

#3 उस्मान ख्वाजा (राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स)

IPL 2016 में उस्मान ख्वाजा चोटिल हो चुके केविन पीटरसन के विकल्प के रूप में आए थे। इस दौरान उन्होंने छह पारियों में 127 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए थे। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ख्वाजा को 2017 वाले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वह बेंच पर ही बैठे रहे। इस सीजन के बाद से ही ख्वाजा दोबारा कभी IPL का हिस्सा नहीं बने।

#2 केविन पीटरसन (राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स)

IPL 2016 में ही राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते समय अश्विन और केविन पीटरसन साथ में खेले थे। पीटरसन ने चार पारियों में 73 रन बनाए थे जिसमें 37 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। इसके बाद चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अश्विन के लिए भी टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा था। 14 मैचों में उन्हें केवल 10 विकेट ही मिले थे।

#1 एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स)

IPL 2009 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को खरीदा था। उस साल की नीलामी में वह संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। पूरे सीजन में फ्लिंटॉफ ने तीन मुकाबले खेले जिसमें 62 रन बनाने के अलावा उन्होंने तीन विकेट भी लिए। इनमें से दो मैच ऐसे रहे जिसमें अश्विन ने भी हिस्सा लिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications