अगर कप्तान नहीं बनाया जाता...हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में है जाने की चर्चा
हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में है जाने की चर्चा

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरों को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक के मुंबई में जाने की खबरें आ रही हैं लेकिन अगर हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा, तभी वो जाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर उनके मुंबई इंडियंस में वापसी करने का क्या मतलब है।

Ad

हार्दिक पांड्या कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले और काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि पिछले दो साल से वो गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं और उनके लिए भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में टाइटल जीत लिया था और पिछली बार वो फाइनल तक भी पहुंचे थे।

क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान ? - आकाश चोपड़ा

हार्दिक पांड्या के इस संभावित ट्रांसफर को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

एक अफवाह ये चल रही है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम में जा रहे हैं। ये सुनने में आ रहा है लेकिन कोई अभी तक कोई अधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है। अगर वो जा रहे हैं तो इसका मतलब ये कि गुजरात उन्हें रिलीज कर रही है, जो उनकी कप्तानी में एक टाइटल जीती और एक बार फाइनल में भी पहुंचे। अगर वो मुंबई में वापसी कर रहे हैं तो क्या उन्हें कप्तान बनाया जाएगाा ? अगर आपको कप्तान नहीं बनाया जाता है तो फिर आप क्यों भला जाएंगे ? अभी तक पूरी तरह से ये कंफर्म नहीं हुआ है और इसीलिए मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्या होता है। बिना आग के धुआं नहीं निकलता है और कुछ ना कुछ चीज जरूर है, जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या को लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications