मुंबई इंडियंस द्वारा हरमनप्रीत कौर को खरीदे जाने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान खरीदा
हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान खरीदा

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) द्वारा वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन के दौरान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को खरीदे जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1.8 करोड़ में कप्तान हरमनप्रीत कौर को हासिल करना काफी शानदार कहा जा सकता है।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीदा। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ की रकम में खरीदा। उन्हें हासिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला और आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। जैसे ही मुंबई ने हरमन को हासिल किया वैसे ही सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अपने कप्तान को बधाई दी। अब हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी।

हरमनप्रीत कौर काफी सस्ते में मुंबई इंडियंस को मिल गईं - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को काफी अच्छे दाम में हासिल किया। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, 'मुंबई ने कहा कि उन्हें मेंस और वुमेंस टीम दोनों के ही कप्तान अपनी आईपीएल टीम में चाहिए। अब रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर उनकी टीम का हिस्सा हैं। मुझे लगा कि हरमनप्रीत कौर दो से ढाई करोड़ में बिकेंगी लेकिन वो इससे कम दाम में बिकीं। मेरे हिसाब से ये एक स्टील कहा जा सकता है क्योंकि काफी सस्ते दाम में मुंबई को हरमनप्रीत कौर मिल गईं। नताली सीवर के लिए 3.2 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस को खर्च करने पड़े।'

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के स्क्वाड की तारीफ की। उन्होंने कहा 'हरमनप्रीत कौर के रूप में एक बेहतरीन प्लेयर मुंबई को मिल गया है। इसके अलावा उनके पास एमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया भी हैं। ये टीम बुरी नहीं है। इसाबेले वोंग भी हैं और ये काफी बेहतरीन टीम है।'

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications