मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
मुंबई इंडियंस की टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा
मुंबई इंडियंस की टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) के खिलाफ मिली हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक ये पहली बार है जब मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि मुंबई की सभी बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यूपी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

Ad

WPL 2023 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये, जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 19.3 ओवर में 129/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाई और यही वजह रही कि टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही।

मुंबई की बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चली - आकाश चोपड़ा

मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये पहली हार है और इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा 'मुंबई इंडियंस के विजय रथ को रोकना काफी मुश्किल था। कहानी ये थी कि मुंबई इंडियंस टॉस हार रही थी और मैच जीत रही थी। इस मुकाबले में यूपी ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं चली। हमने देखा कि मुंबई इंडियंस पहली बार जूझती हुई नजर आई।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा 'हीली मैथ्यूज ने रन बनाए लेकिन वो खुलकर नहीं खेल सकीं। चाहें आप नताली सीवर की बात करें, हरमनप्रीत कौर या फिर अमेलिया केर, कोई भी ज्यादा रन नहीं बना पाई। हर एक बल्लेबाज को कुछ ना कुछ दिक्कतें आईं। गेंदबाजी काफी अच्छी थी।'

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में वो टॉप पर हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications