सौराष्ट्र के एक बार फिर रणजी ट्रॉफी जीतने को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
सौराष्ट्र ने दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया
सौराष्ट्र ने दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र का उदय पिछले एक दशक की सबसे बड़ी स्टोरी रही है।

Ad

ईडेन गार्डेन्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराते हुए ख़िताब जीता। चौथे दिन बंगाल के द्वारा दिए गए 12 रनों के लक्ष्य के जवाब में 14/1 का स्कोर बनाते हुए सौराष्ट्र ने मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में 241 रन बनाये और 11 रनों की बढ़त हासिल की थी।

सौराष्ट्र का डोमेस्टिक क्रिकेट में उदय एक बड़ी कहानी - आकाश चोपड़ा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने सौराष्ट्र के दूसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'सौराष्ट्र की टीम एक बार फिर रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन गई है। उन्होंने बंगाल को हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया। तालियों के साथ इस टीम का स्वागत किया जाना चाहिए। सौराष्ट्र का डोमेस्टिक क्रिकेट में उदय एक बड़ी कहानी रहा है। अगर पिछले एक दशक की सबसे सफल टीम कोई रही है तो फिर वो सौराष्ट्र ही रही है, जिसमें जयदेव उनादकट, रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी हैं।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा 'अगर हम पिछले 10 सालों की स्टोरी 2012-13 सीजन से देखें तो उस सीजन वो फाइनल में पहुंचे थे। इसके बाद 2015-16 के सीजन में भी फाइनल में पहुंचे लेकिन दोनों ही बार उन्हें मुंबई से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वो 2018-19 के सीजन में फाइनल तक पहुंचे और इस बार भी उन्हें विदर्भ से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने 2019-20 और 2022-23 के सीजन में जाकर जीत हासिल की। टीम ने लगातार जीत हासिल करके काफी बेहतरीन काम किया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications