ऋषभ पंत छोड़ रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सच्चाई

Rajasthan Royals v Delhi Capitals - IPL 2024 - Source: Getty
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत

Aakash Chopra on rumours of Rishabh Pant leaving DC: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आए ऋषभ पंत वर्तमान में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पंत ने हालिया तौर पर टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय बाद वापसी करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, अब इस बात की चर्चा तेज है कि वह आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर नई फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं और इसके मद्देनजर एक डील भी फाइनल हो गई है।

Ad

हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में 14 में से 7 मैच जीतते हुए अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया था। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से पंत के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने और भारी भरकम डील के तहत नई टीम में शामिल होने को लेकर कहा,

"लंबे समय से यह बातें जारी हैं कि ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने वाले हैं और रिकी पोंटिंग के पंजाब किंग्स का कोच बनने के बाद वह भी पंजाब के कप्तान बनेंगे। ऋषभ पंत को चेन्नई मैदान पर खेलना बेहद पसंद है, जिसके चलते वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं। ये सब पूरी तरह से अफवाह हैं। ऋषभ पंत कहीं भी नहीं जा रहे हैं। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की है। दोनों के बीच एक शानदार डील हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने यह एक बेहतरीन काम किया है। जाहिर तौर पर दिल्ली को उनके जैसा खिलाड़ी नहीं मिलेगा।"
youtube-cover
Ad

ऋषभ पंत ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए 2016 में किया डेब्यू

आईपीएल 2016 में ऋषभ पंत ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए अपना लीग डेब्यू किया था। इसके बाद वह अभी तक दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 111 मुकाबले खेलते हुए 148.93 की स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। बीते सीजन भी पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 446 रन बनाए थे। कार एक्सीडेंट से पूरी तरह उबरने के बाद पंत अब वापस अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं, जो कि दिल्ली कैपिटल्स और भारत दोनों के लिए बेहद अच्छी खबर है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications