"क्या लॉजिक है" - RR के रिटेंशन पर पूर्व खिलाड़ी ने उठाया सवाल; जोस बटलर को लेकर कही बड़ी बात

Rajasthan Royals v Gujarat Titans - IPL 2024 - Source: Getty
Rajasthan Royals v Gujarat Titans - IPL 2024 - Source: Getty

Aakash Chopra questions Rajasthan Royals retentions IPL 2025: 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट का खुलासा कर दिया। सभी टीमों ने काफी माथापच्ची के बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन किया लेकिन कुछ को रिलीज भी कर दिया गया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने सभी 6 रिटेंशन किए और उन्होंने कप्तान संजू सैमसन समेत कई प्रमुख प्लेयर्स को रिटेन किया। हालांकि, आरआर फ्रेंचाइजी ने अपने धाकड़ खिलाड़ी जोस बटलर को रिटेन नहीं किया है और उनकी जगह शिमरोन हेटमायर को बरकरार रखा है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़ा किया है।

Ad

राजस्थान रॉयल्स ने अपने 5 कैप्ड खिलाड़ियों में संजू सैमसन (₹18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (₹18 करोड़), रियान पराग (₹14 करोड़), ध्रुव जुरेल (₹14 करोड़) और शिमरोन हेटमायर (₹11 करोड़) को जगह दी है। वहीं अनकैप्ड प्लेयर के रूप में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को रिटेन किया है। अब राजस्थान रॉयल्स के पास मेगा ऑक्शन के लिए एक भी आरटीएम कार्ड नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने जोस बटलर को ना रिटेन किए जाने पर जताई हैरानी

अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने हेटमायर और यहां तक कि रियान पराग को बटलर से पहले रिटेंशन के मामले में प्राथमिकता दिए जाने पर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा:

"राजस्थान रॉयल्स एक ऐसी टीम थी जिसमें बहुत सारे खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना था। वे जिसे भी छोड़ देते, वह दुखी होता। निश्चित रूप से सवाल हैं। ऐसा लग रहा था कि तीन नाम निश्चित रूप से रहेंगे - कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल। यह तय था कि ये दोनों 100 प्रतिशत रहेंगे। यह माना जा रहा था कि रियान पराग भी रहेंगे और वह रिटेन किए गए, हालांकि आपको लगा कि रियान पराग से पहले जोस बटलर को रिटेन किया जाएगा। जोस को रिटेन नहीं किया गया और शिमरोन हेटमायर को रिटेन किया गया। इसके पीछे क्या लॉजिक है? आप जोस बटलर को जाने देते हैं और आपके पास आरटीएम भी नहीं बचा है।"
youtube-cover
Ad

चोपड़ा ने आगे कहा:

"मैं मानता हूं कि जोस बटलर के पिछले दो साल उतने अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन जब वह खराब खेले, तो उन्होंने दो शतक बनाए, और दोनों से जीत मिली। जब भी जोस अच्छा करते हैं, जीत मिलती है लेकिन उन्होंने बटलर को रिटेन नहीं किया। ऐसा लगता है कि जोस उनके वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। वह पार्ल रॉयल्स के लिए भी उनके लिए खेलते हैं। इसलिए लग रहा था कि यह साझेदारी जारी रहेगी। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि उन्होंने जोस को जाने दिया।"

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications