आरोन फिंच ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

लगातार आलोचना झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सफेद गेंद कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) फॉर्म में लौट आए हैं। आरोन फिंच ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में धाकड़ नाबाद पारी खेलने के अलावा एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। आरोन फिंच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पता चलता है कि वह किस श्रेणी के बल्लेबाज हैं।

Ad

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में आरोन फिंच ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली। इसमें उनके 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस पारी का पहला छक्का जड़ते ही फिंच के 100 छक्के पूरे हो गए। इसके बाद उन्होंने तीन और छक्के जड़े। अब 70 मैचों में उनके नाम 103 छक्के दर्ज हो गए हैं। उनसे पीछे ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 93 छक्के जड़े हैं।

आरोन फिंच टॉप पांच से अभी बाहर

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बड़े नामों में फ़िलहाल आरोन फिंच शामिल नहीं हैं लेकिन आने वाले समय में उनका नाम उनमें शामिल हो सकता है। मार्टिन गप्टिल इस लिस्ट में 135 छक्कों के साथ सबसे ऊपर है। उनके बाद रोहित शर्मा 127 छक्कों के साथ दूसरे नम्बर पर हैं। तीसरे स्थान पर इयोन मॉर्गन हैं जिनके नाम 113 छक्के हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर कॉलिन मुनरो और क्रिस गेल हैं। इन दोनों ने क्रमशः 107 और 105 छक्के हैं। छठे स्थान पर आरोन फिंच का नाम आता है। आने वाले समय में कुछ बेहतरीन पारियों के बाद ही फिंच टॉप 5 की लिस्ट में आ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 50 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। पिछले दोनों मैचों में फिंच के बल्ले से अर्धशतक निकला है। इससे पहले वह फ्लॉप रहे थे। अब अंतिम मैच निर्णायक की भूमिका निभाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications