"रोहित शर्मा का RCB में जाना..."- एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान; हार्दिक का भी किया जिक्र

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
मुंबई इंडियंस में काफी हलचल हो सकती है

AB de Villiers compare Rohit Sharma and Hardik Pandya's IPL Team change: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन अगले महीने के अंत में हो सकता है लेकिन उससे पहले भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि रोहित इस बार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और किसी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस यह भी चाहते हैं कि रोहित कि एंट्री रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हो जाए। इसको लेकर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। डिविलियर्स का मानना है कि अगर रोहित आरसीबी में शामिल होते हैं तो फिर यह ऐतिहासिक कदम होगा।

Ad

रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और उनकी जगह गुजरात टाइटंस के हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था। इस फैसले को लेकर रोहित ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा लेकिन उनके हावभाव से पता चल रहा था कि वह सहज नहीं हैं। इसी वजह से रोहित को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर किसी दूसरी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

रोहित शर्मा के बेंगलुरु फ्रेंचाइजी में शामिल होने को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर सवाल-जवाब के सेशन के दौरान एबी डिविलियर्स ने रोहित शर्मा के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने की संभावना पर बात की। डिविलियर्स ने रोहित की मुंबई फ्रेंचाइजी के प्रति लॉयल्टी का जिक्र किया और कहा कि इस बात की उम्मीद कम ही है कि वह आरसीबी में शामिल होंगे।

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके इस दिग्गज ने कहा,

"मैं रोहित को लेकर चल रही चर्चा पर हंस पड़ा। अगर रोहित मुंबई इंडियंस से आरसीबी में चले जाते हैं तो यह काफी बड़ी बात होगी। बहुत ज्यादा खबरें बनेंगी। यह हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापस शामिल होने से भी बड़ा कदम होगा। लेकिन अगर रोहित मुंबई से आरसीबी में चले जाते हैं तो अलग ही बात होगी। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस रोहित को छोड़ेगी। इसी वजह से मैं उनके आरसीबी में शामिल होने की संभावना 0 या 0.1 प्रतिशत समझता हूं।"

बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। मुंबई की फ्रेंचाइजी के पास कई जबरदस्त प्लेयर मौजूद हैं। ऐसे में देखना होगा कि किसे रिटेन किया जाएगा और किसे नहीं। वहीं रोहित शर्मा खुद के भविष्य को लेकर क्या फैसला लेते हैं, इस पर भी सभी की नजर रहेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications