भारतीय खिलाड़ी हुआ इंजरी का शिकार, टीम को लगा बड़ा झटका; कई मैचों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

India Men
अभिमन्यु ईश्वरन इंजरी का शिकार हो गए हैं

Abhimanyu Easwaran Injured : रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड से पहले बंगाल की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन इंजरी का शिकार हो गए हैं। उनके दाएं हाथ की बीच की अंगुली में चोट लगी है। इसी वजह से अब वो कुछ हफ्ते के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं और ऐसे में वो कई मैचों से बाहर हो सकते हैं।

Ad

अभिमन्यु ईश्वरन की अगर बात करें तो उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वो प्रैक्टिस मैच में जरूर खेले थे लेकिन इस सीरीज के दौरान उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

अब खबर आ रही है कि अभिमन्यु ईश्वरन इंजरी का शिकार हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सोर्स ने कहा, "हां, अभिमन्यु ईश्वरन को दाएं हाथ की बीच की अंगुली में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया है। एक क्लब मैच में खेलते हुए वो इंजरी का शिकार हो गए।"

Ad

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिला है अभी तक इंडिया डेब्यू का मौका

अभिमन्यु ईश्वरन को भले ही अभी तक भारत के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन उनके आंकड़े फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अच्छे हैं। उनका औसत 50 के करीब का है और वह लंबी पारियां खेलना जानते हैं। अब तक 101 मैचों में वह 7674 रन बना चुके हैं। ईश्वरन के बल्ले से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 27 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। इससे पता चलता है कि वह अर्धशतक को शतक में बदलना अच्छे से जानते हैं। 29 वर्षीय ईश्वरन इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में कई सारे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली के भी खेलने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इसके बाद खबर आई कि वो चोटिल हो गए हैं और इसी वजह से नहीं खेल पाएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications