3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने एक T20I मैच में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, टूट गया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड

India v England - 5th T20I - Source: Getty
India v England - 5th T20I - Source: Getty

Abhishek Sharma Records in IND vs ENG 5th T20: मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड की मेजबानी करने में व्यस्त है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के अंतिम मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और छक्कों की बारिश करते हुए का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, अभिषेक शर्मा भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Ad

आइए जानें कि वो कौन से तीन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक T20I मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

3. सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज तेज गति से रन बनाना पसंद करता है। जनवरी 2023 में राजकोट में भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में सूर्यकुमार यादव ने घातक अंदाज में बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे थे। इस मैच को टीम इंडिया 91 रन से जीतने में सफल रही थी।

सूर्यकुमार यादव के अलावा संजू सैमसन भी एक T20I मैच 9 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने ये कारनामा नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। जनवरी 2017 में इंदौर में भारत और दक्षिण श्रीलंका के बीच एक धमाकेदार मुकाबला खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। हिटमैन ने 43 गेंदों पर 118 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 10 छक्के निकले थे। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने श्रीलंका को 88 रन से शिकस्त दी थी।

संजू सैमसन ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले मुकाबले में 10 छक्के जमाए थे। वहीं, तिलक वर्मा ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 छक्के ठोकने में सफलता हासिल की थी।

1. अभिषेक शर्मा

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बन गए हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में 135 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने ये रन 250 के स्ट्राइक रेट से बनाए।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications