Abhishek Sharma Watches Stree 2: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए पिछले कुछ महीने काफी शानदार रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका बल्ले से फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले थे। इसका इनाम अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे पर मिला। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने एक शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह फिलहाल ब्रेक पर हैं, इसी बीच वह मूवी का मजा उठाते हुए नजर आए हैं।मूवी डेट पर नजर आए अभिषेक शर्माअभिषेक शर्मा मूवी थिएटर में अपनी मां और बहन के साथ नजर आए (Photo Credit - Instagram/komalsharma_20)अभिषेक शर्मा ने स्त्री 2 मूवी देखी है, इस दौरान वह मूवी थिएटर में अपनी मां और बहन कोमल शर्मा के साथ नजर आए। उनके कुछ दोस्त भी साथ में दिखाई दिए। अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टारी शेयर की है, जिसमें ये सब मूवी का मजा उठाते हुए नजर आए हैं। बता दें, कोमल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच छाई रहती हैं। अभिषेक शर्मा अपनी बहन कोमल शर्मा को अपना लकी चार्म मानते हैं।क्या करती हैं कोमल शर्मा? View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं और आईपीएल 2024 के दौरान खूब वायरल भी हुईं थी। वह अभिषेक शर्मा की बड़ी बहन हैं। कोमल ने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की है। वह इस समय अमृतसर एसजीआरडी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स लाखों की संख्या में हैं। वह कई मौकों पर अपने भाई पर प्यार लुटाती हुईं नजर आती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिषेक शर्मा के साथ कई फोटोज हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इसके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।पहली ही सीरीज में बनाया ये रिकॉर्डअभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे ही मैच में शतक बनाया था। इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में टी20I शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम था। उन्होंने अपनी तीसरी टी20I पारी में शतक लगाने का कारनामा किया था। लेकिन अभिषेक ने ये कारनामा अपनी दूसरी ही पारी में कर दिखाया था। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 47 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी।