"एडम गिलक्रिस्ट की वजह से ही रोहित शर्मा इतने बड़े कप्तान बन पाए हैं"

Nitesh
India v New Zealand - T20 International
India v New Zealand - T20 International

भारतीय टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा के इतना बड़ा कप्तान बनने के पीछे पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का हाथ है। ओझा के मुताबिक गिलक्रिस्ट की वजह से ही रोहित शर्मा इतने बड़े कप्तान बन पाए हैं।

Ad

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद टीम के साथ की थी। उस समय हैदराबाद के कप्तान आईपीएल में एडम गिलक्रिस्ट थे और रोहित शर्मा ने उनकी कप्तानी में ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

एडम गिलिक्रिस्ट ने ही कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के टैलेंट को पहचाना था - प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा का मानना है कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की सफलता का श्रेय काफी हद तक एडम गिलक्रिस्ट को जाता है। उन्होंने कहा "भले ही रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत बड़े कप्तान रहे हों लेकिन इसका श्रेय एडम गिलक्रिस्ट को जाता है जिन्होंने रोहित शर्मा का टैलेंट पहचानकर उन्हें डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद का उप कप्तान बनाया था। उस टीम में कई सीनियर प्लेयर भी मौजूद थे लेकिन गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा को ही उप कप्तान नियुक्त किया था।"

आपको बता दें कि डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने। 2013 में रिकी पोंटिंग के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया और इसके बाद उन्होंने पूरी टीम की दशा और दिशा ही बदल दी। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का टाइटल जिताया।

आईपीएल में उनकी सफलता को देखते हुए रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया है और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मुकाबला जीतकर शानदार शुरूआत की है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications