3 बल्लेबाज जिन्होंने Champions Trophy में दक्षिण अफ्रीका के लिए लगाया है सबसे तेज अर्धशतक, एडेन मारक्रम ने रचा इतिहास

Neeraj
Afghanistan v South Africa - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
Afghanistan v South Africa - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty

Fastest 50s for South Africa in Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 300 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया है। ओपनर रेयान रिकेल्टन के शतक के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी शानदार पारियां खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक लेकर गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले एडेन मारक्रम ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Ad
Ad

इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं उन तीन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।

#3 ग्रीम स्मिथ बनाम श्रीलंका

2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 319 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। उनके लिए तिलकरत्ने दिलशान ने ओपनिंग करते हुए शतक लगाया था। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने भी अर्धशतक लगाए थे। स्कोर का पीछा करते हुए कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका को आतिशी शुरुआत दिलाई थी। केवल 40 गेंदों में स्मिथ ने अर्धशतक लगाया था। वह 44 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए थे। बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका डकवर्थ लुईस नियम से 55 रनों से जीता था।

#2 रेयान मैक्लारेन बनाम भारत

2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के शतक की बदौलत 331 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा था। स्कोर का पीछा करते हुए ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने रॉबिन पीटरसन और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत वापसी की थी। अंत में रेयान मैक्लारेन ने 40 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 61 गेंदों में 71 रन बनाकर वह नाबाद रहे थे, लेकिन भारत ने 26 रन से मैच जीत लिया था।

#1 एडेन मारक्रम बनाम अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में मारक्रम ने केवल 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 300 का आंकड़ा पार किया था। वह 36 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी पारी में छह चौकों के साथ एक छक्का भी शामिल रहा।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications