भारतीय टीम (Indian Team) के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का कहना है कि कभी भी स्पिन गेंद का सामना करते हुए ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। उनके अनुसार गेंद की लाइन आकर खेलना अहम बात होती है। भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाज अहमदाबाद की स्पिन पिच पर जिस तरह आउट हुए, उसके बाद तकनीक को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।अजिंक्य रहाणे का मानना है कि बल्लेबाज चाहे स्पिन पिच पर खेल रहा हो, या तेज पिच पर खेल रहा हो, उसे अपने डिफेन्स पर भरोसा करना चाहिए।बकौल रहाणे " “जब आप स्पिन पिचों पर खेलते हैं, तो आपको लाइन खेलनी होती है, और आप जानते हैं कि हमने पिछले दो-तीन वर्षों में भारत में इतने सारे मैच नहीं खेले हैं। चाहे आप सीमिंग विकेट पर खेलते हों या स्पिनिंग विकेट पर, यह उस लाइन को खेलने के बारे में भी है। यदि गेंद बहुत अधिक घूम रही है, तो आपको इसके बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। आप बस लाइन में खेलो। गेंद से चूकते हैं, तो चूकने दो। आपको अपने डिफेन्स पर भरोसा करना होगा। यही अनुसरण हम करते हैं।"पिंक बॉल के बारे में अजिंक्य रहाणे का बयानरहाणे ने स्वीकार किया कि गुलाबी गेंद से खेलने की चुनौती पूरी तरह से अलग स्तर की थी, क्योंकि गेंद सामान्य से अधिक स्किड हो रही थी। उन्होंने यह भी माना कि यह एक अलग तरह की गेंद थी।उन्होंने कहा " गुलाबी गेंद के साथ, यह पूरी तरह से अलग था। बॉल स्किड हो रहीथा। विकेट के बाहर, गति पूरी तरह से अलग थी। गुलाबी गेंद के साथ यह हमारा तीसरा टेस्ट था। हमें गुलाबी गेंद से अधिक अभ्यास करने की जरूरत है। यह समायोजन और अभ्यास के बारे में है कि आप किस प्रक्रिया का पालन करते हैं।"Fielding drills ✅@Paytm #INDvENG pic.twitter.com/fAdEKZ2YYA— BCCI (@BCCI) March 2, 2021भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच भी अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।