अजिंक्य रहाणे खेलेंगे पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी

अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म को पाने का प्रयास करेंगे
अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म को पाने का प्रयास करेंगे

Ad

भारतीय टीम (Indian Team) के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आगामी रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे और टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ होंगे। मुंबई की टीम का ऐलान आगामी कुछ दिनों में हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार चयन पैनल ने आपसी सहमति से पृथ्वी शॉ को कप्तान बनाने का निर्णय लिया है।

हाल के समय तक टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे अजिंक्य रहाणे की फॉर्म खराब रही है। 2020 में टीम की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में रहाणे ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारत ने टेस्ट सीरीज में वहां 2-1 से जीत दर्ज की थी।

रहाणे ने भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 82 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा वनडे में 90 और टी20 में 20 मुकाबले खेले हैं। वनडे क्रिकेट में तीन बार उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि रहाणे के लिए कप्तानी अहम नहीं है। क्रिकेट में जो असंभव माना जाता था, उसे वह पहले से ही हासिल कर चुके हैं। वह खेलने के साथ-साथ टीम के मेंटर और घरेलू क्रिकेट में मुंबई के गौरव को बहाल करने में मदद करने के लिए सहमत हुए हैं। उन्हें कप्तानी को लेकर कोई अहंकार नहीं है और उन्हें कप्तान के रूप में पृथ्वी शॉ से कोई समस्या नहीं है।

2nd Test: South Africa v India - Day 3
2nd Test: South Africa v India - Day 3

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए गए थे। अजिंक्य रहाणे का बल्ले से प्रदर्शन खराब रहा था। ऐसे में उनको घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह भी मिल रही थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी उनको यह सलाह दी थी। खोई हुई फॉर्म को वापस हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी बेस्ट जरिया है। वह इससे मुंबई के युवाओं का भी मार्गदर्शन कर पाएंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications